Today Bank Holiday: अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे है तो यहां खबर आपके काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने मार्च महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दिए इस लिस्ट के अनुसार आज बैंक की छुट्टी है।

देश में बैंक की छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…

आज 9 मई को बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 9 मई को रवींद्रनाथ टैगोर जयंती की वजह से कोलकाता और दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मई 2026 बैंक हॉलिडे कैलेंडर

रीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
1 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस / पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंतीअगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
3 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
9 मई 2026शनिवाररवींद्रनाथ टैगोर जयंती (2nd Saturday भी)कोलकाता
10 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
16 मई 2026शनिवारसिक्किम राज्य दिवसगंगटोक
17 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
23 मई 2026शनिवारचौथा शनिवार (4th Saturday)पूरे भारत में
24 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
26 मई 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम जयंतीअगरतला
27 मई 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा (Id-ul-Zuha / Eid al-Adha)अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
28 मई 2026गुरुवारबकरीद (ईद-उज-जुहा / Id-Uz-Zuha)बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, पणजी, पटना, नागपुर, श्रीनगर
31 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में

24×7 मिलती हैं कई जरूरी बैंकिंग सुविधाएं

  • – ग्राहक डिजिटल बैंकिंग के जरिए 24×7 नेट और इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
    – बिजली, मोबाइल रिचार्ज और DTH जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान संभव है।
    – NEFT और RTGS जैसी सुविधाओं से छुट्टी के दिन भी फंड ट्रांसफर किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार की छुट्टी शामिल है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक छुट्टी कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…