Today Bank Holiday: आज के समय में भले ही बैंकिंग के अधिकांश काम ऑनलाइन हो जाते हों, लेकिन कई ऐसे जरूरी काम हैं, जिनके लिए बैंक शाखा जाना ही पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी आज किसी काम से बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह जान लें कि आज बैंक खुले हैं या बंद।
आज बैंक खुले है या बंद?
आज 8 अगस्त 2026 (महीने का दूसरा शनिवार) होने की वजह से देशभर में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के अधिकांश बैंक शाखाएं बंद हैं। ऐसे में आज यहां पर बैंक काउंटर पर कैश जमा करने, चेक जमा करन और अन्य शाखा आधारित सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा। आपको इसके लिए अगले कार्य दिवस तक इंतजार करना पड़ सकता है।
छुट्टी के दिन भी ये सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को इन सुविधाओं का लाभ मिलता रहेगा –
– ATM से कैश निकासी
– UPI के जरिए भुगतान
– इंटरनेट बैंकिंग
– मोबाइल बैंकिंग
– IMPS, NEFT और RTGS (निर्धारित नियमों के अनुसार)
बैंक जाने से पहले रखें इन बातों का ध्यान
अगर बैंक शाखा में कोई जरूरी काम है तो शुक्रवार को ही निपटा लें।
कैश की जरूरत हो तो पहले ही ATM से पैसे निकाल लें।
डिजिटल पेमेंट के लिए मोबाइल बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल करें।
अगस्त 2026 में बैंक की छु्ट्टी
यह जरूर ध्यान देना चाहिए कि बैंक ब्रांच बंद रहने की स्थिति राज्यों के अनुसार अलग-अलग होगी।
– मणिपुर में 13 अगस्त 2026 को पैट्रियट्स डे के मौके पर बैंक बंद रहेंगे।
– 15 अगस्त 2026 को पूरे भारत में स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए बैंक बंद रहेंगे।
– महाराजा बीर बिक्रम किशोर माणिक्य बहादुर के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 19 अगस्त 2026 को त्रिपुरा में बैंक बंद हैं।
– 25 अगस्त 2026 को मिलाद-उन-नबी/प्रथम ओणम/मिलाद-ए-शेरिफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन) मनाने के लिए केरल और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद हैं।
– 26 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद/बारावफात/मिलाद-उन-नबी (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/थिरुवोनम मनाने के लिए महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, नई दिल्ली, उत्तर प्रदेश और केरल में बैंक बंद हैं।
– 28 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद-उल-नबी/श्री नारायण गुरु जयंती/अय्यंकाली जयंती के बाद रक्षा बंधन/पंग-लबसोल/शुक्रवार के त्यौहार मनाने के लिए गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू और श्रीनगर, केरल, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद हैं।
यह भी पढ़ें: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक
अगर अगस्त 2026 में आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो घर से निकलने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इस महीने रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा कई त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों पर भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर…
