Bank Holiday Today: भारत में बैंकों की छुट्टी की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छुट्टियों का कैलेंडर जारी करके देता है। इस कैलेंडर के अनुसार, आज यानी 31 मार्च 2026 को महावीर जयंती की वजह से बैंक की छुट्टी है।

देश में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…

आज 31 मार्च को बैंक खुले है या बंद?

आज महावीर जयंती की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर, रांची बैंक की छुट्टी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

हॉलिडे पर भी मिलती रहेंगी ये डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

आज भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं। नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा रहती है। बिजली, पानी, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: नए लेबर कानून के तहत छुट्टी नियमों में बड़ा बदलाव: अर्न्ड लीव और एनकैशमेंट के नियमों में संसोधन, जानें डिटेल