Today Bank Holiday: अगर आपको आज किसी काम से बैंक जाना है तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के अनुसार आज बैंक की छुट्टी है।

देश में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जरूर जांच लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…

आज 27 मार्च को बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को राम नवमी की वजह से भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, हैदराबाद, पटना, रांची, विजयवाड़ा में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि RBI ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

भले ही कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह चालू रहती हैं।

  • नेट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा।
  • अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करने की सुविधा आदि।

यह भी पढ़ें: साइकिल पर डिटर्जेंट बेचने से 30 हजार करोड़ तक: ‘निरमा’ पैकेट की मुस्कुराती लड़की के पीछे छुपी है दर्दभरी कहानी