Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मार्च महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक आज 21 मार्च 2026, शनिवार को रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमज़ान/सरहुल के मौके पर बैंक की छु्ट्टी है।

बता दें कि भारत में बैंक की छुट्टियां केवल दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार तक सीमित नहीं होती है। बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार पर भी बैंक बंद रहते हैं। एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, तो जरूरी नहीं होता है कि वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक कर लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं…

आज 21 मार्च 2026, शनिवार को बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 21 मार्च 2026 (शनिवार) को रमज़ान-ईद (ईद-उल-फितर) (शवाल-1)/खुतुब-ए-रमज़ान/सरहुल की वजह से अगरतला, अहमदाबाद, आइज़ोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक की छुट्टी है।

मार्च 2026 बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
2 मार्चसोमवारहोलिका दहनकानपुर, लखनऊ
3 मार्चमंगलवारहोली15 राज्यों के शहर
4 मार्चबुधवारहोली/होली दूसरा दिन – धुलेटी/याओसांग दूसरा दिन17 राज्यों के शहर
8 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
13 मार्चशुक्रवारचापचर कुटआइजोल
14 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
15 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
17 मार्चमंगलवारशब-ए-कद्रजम्मू और श्रीनगर
19 मार्चगुरुवारगुड़ी पड़वा, उगादी और नवरात्रि की शुरुआत11 राज्यों के शहर
20 मार्चशुक्रवारईद-उल-फित्र और जुमात-उल-विदा5 राज्यों के शहर
21 मार्चशनिवाररमजान ईद और सरहुलसभी शहर
22 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
26 मार्चगुरुवारश्री रामनवमी13 राज्यों के शहर
27 मार्चशुक्रवारश्री राम नवमी6 राज्यों के शहर
28 मार्चशनिवारदूसरा शनिवारसभी शहर
29 मार्चरविवारसाप्ताहिक अवकाशसभी शहर
31 मार्चमंगलवारश्री महावीर जयंती15 राज्यों के शहर

डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं मिलती रहेंगी

भले ही 21 मार्च 2026 को कई जगहों में बैंक की छुट्टी है, लेकिन आप अपने जरूरी काम ऑनलाइन निपटा सकते हैं। इसमें मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग आदि शामिल है।

यह भी पढ़ें: हवाई यात्रियों को बड़ी राहत: अब परिवार के साथ बैठना आसान, मुफ्त में चुनने के लिए उपलब्ध होगी 60% सीटें

यह भी पढ़ें: 2026 में ट्रैवल करने वालों के लिए बेस्ट डेबिट कार्ड्स: हर क्वार्टर फ्री लाउंज एक्सेस, चेक करें लिस्ट