Bank Holiday Today: अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने का सो रहे हैं तो यहां खबर आपके काफी काम की है। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फरवरी महीने के लिए बैंक की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक आज यानी 20 फरवरी को बैंक की छुट्टी है। भारत में बैंक की छुट्टियां सिर्फ दूसरे-चौथे शनिवार और हर रविवार तक सीमित नहीं होती है। बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार पर भी बैंक बंद रहते हैं।

अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, तो जरूरी नहीं होता है कि वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में अगर आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यहां चेक करें लें कि आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज बैंक खुले है या बंद

आज यानी 20 फरवरी 2026 को राज्य स्थापना दिवस के मौके पर आइजोल, ईटानगर में बैंक की छुट्टी है। बैंक ने आरबीआई छुट्टियों को तीन कैटिगिरी (Banks’ Closing of Accounts Holiday, Real-Time Gross Settlement Holiday, Holidays Under the Negotiable Instruments Act) में बांटा है।

मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

भले ही आज बैंक बंद हों, लेकिन आप अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए ज्यादातर बैंकिंग काम घर बैठे निपटा सकते हैं। इसके अलावा ATM सर्विसेज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फरवरी 2026 के लिए बैंक की छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
8 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वगंगटोक
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीबेलापुर, नागपुर, मुंबई
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसआइजोल, ईटानगर
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक छुट्टीपूरे देश में
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में

यहां भी पढ़ें: किसानों के लिए लॉन्च हुआ AI बेस्ड ‘भारत विस्तार’: एक कॉल में मिलेगी मौसम, मंडीभाव और खेती की पूरी जानकारी