Today Bank Holiday: अगर आप किसी काम से बैंक जाने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अप्रैल 2026 महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक 20 अप्रैल 2026, सोमवार को बैंक की छुट्टी है।

देश में बैंक की छुट्टियां सिर्फ राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं। जरूरी नहीं कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक करें आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

क्या आज बैंक बंद है या खुले?

आज 20 अप्रैल 2026, सोमवार बसव जयंती/अक्षय तृतीया के कारण बेंगलुरु में बैंक की छुट्टी है। बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मिलती रहेंगी ये डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

भले ही शुक्रवार को बैंक की छुट्टी है। लेकिन आपको कुछ डिजिटल सुविधाएं मिलती रहती है। इन सुविधाओं में यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।

बैंक हॉलिडे अप्रैल 2026

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2026बुधवारबैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंदपूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2026गुरुवारविशेष बैंक अवकाशकेरल
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसरहुल / क्षेत्रीय अवकाशपूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
13 अप्रैल 2026सोमवारShad Suk Mynsiemशिलांग
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहूपूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू / बंगाली नववर्षत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल 2026गुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीबेंगलुरु
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजाअगरतला

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…