Today Bank Holiday : अगर आज 16 जुलाई को आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले यह जरूर जांच लें कि आपके शहर में बैंक खुले हैं या नहीं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक आज रथ यात्रा और हरेला के अवसर पर देश के कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, यह छुट्टी पूरे देश में लागू नहीं है। सिर्फ संबंधित राज्यों और शहरों में ही बैंक शाखाएं बंद रहेंगी, जबकि बाकी राज्यों में बैंक सामान्य समय पर काम करेंगे।
आज किन शहरों में बंद रहेंगे बैंक?
रिजर्व बैंक के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार 16 जुलाई को इन शहरों में बैंक बंद हैं:
– भुवनेश्वर – रथ यात्रा
– इंफाल – कांग (रथ यात्रा)
– देहरादून – हरेला
इन शहरों में सरकारी और निजी दोनों बैंकों की शाखाएं बंद रहेंगी। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
बाकी राज्यों में खुले रहेंगे बैंक
भुवनेश्वर, इंफाल और देहरादून को छोड़कर देश के अधिकांश शहरों में आज बैंक सामान्य रूप से खुले हैं। ऐसे में यदि आप दूसरे शहर में रहते हैं, तो बैंकिंग सेवाओं का लाभ सामान्य दिनों की तरह उठा सकते हैं।
छुट्टी के दिन भी मिलेंगी ये डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
ग्राहक छुट्टी के दिन भी कई जरूरी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे:
– यूपीआई के जरिए भुगतान
– इंटरनेट बैंकिंग
– मोबाइल बैंकिंग
– डेबिट और क्रेडिट कार्ड सेवाएं
बैंक जाने से पहले करें यह काम
आपको अगर चेक जमा करना, पासबुक अपडेट कराना या नकद लेनदेन जैसे काम करने हैं, तो बैंक जाने से पहले अपने शहर की बैंक शाखा में छुट्टी की स्थिति जरूर जांच लें।
यह भी पढ़ें: Mis-selling क्या होती है? वित्तीय उत्पादों की बिक्री से जुड़े RBI के नए नियम समझिए
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों और रेगुलेटेड एंटिटीज द्वारा वित्तीय उत्पादों या सेवाओं की बिक्री से जुड़े नियम कड़े कर दिए। इस कदम का उद्देश्य लेंडर्स द्वारा फाइनेंशियल प्रोडक्ट की गलत बिक्री को रोकना, गलत मार्केटिंग तरीकों पर रोक लगाना और कस्टमर की सहमति, डिस्क्लोजर और बिक्री के तरीकों के नियमों को कड़ा करना है। यहां पढ़ें पूरी खबर…
