Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज यानी मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती की वजह से बैंक की छुट्टी है। बता दें भारत में बैंक की छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं।

जरूरी नहीं कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक करें आज आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज 14 अप्रैल 2026 को बैंक खुले है या बंद?

आज यानी 14 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, महा विशुव संक्रांति, बीजू,बुइसू महोत्सव, तमिल नव वर्ष दिवस, बोहाग बिहू, चेइराओबा, बैसाखी की वजह से पूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर) बैंक की छुट्टी है।

बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

बैंक हॉलिडे लिस्ट अप्रैल 2026

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2026बुधवारबैंक क्लोजिंग / वार्षिक लेखा बंदपूरे देश में (मिजोरम, सिक्किम, नागालैंड, झारखंड, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
2 अप्रैल 2026गुरुवारविशेष बैंक अवकाशकेरल
3 अप्रैल 2026शुक्रवारसरहुल / क्षेत्रीय अवकाशपूरे देश में (त्रिपुरा, असम, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर को छोड़कर)
13 अप्रैल 2026सोमवारShad Suk Mynsiemशिलांग
14 अप्रैल 2026मंगलवारडॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती / विषु / बिहूपूरे देश में (मिजोरम, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, मेघालय और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर)
15 अप्रैल 2026बुधवारबोहाग बिहू / बंगाली नववर्षत्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश
16 अप्रैल 2026गुरुवारबोहाग बिहूगुवाहाटी
20 अप्रैल 2026सोमवारबसव जयंतीबेंगलुरु
21 अप्रैल 2026मंगलवारगरिया पूजाअगरतला

सोर्स- भारतीय रिजर्व बैंक

मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

भले ही आड कई राज्यों में बैंक शाखाएं बंद हों, लेकिन ग्राहकों की रोजमर्रा की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। बैंक अवकाश के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं।

डिजिटल बैंकिंग से मिलने वाली प्रमुख सुविधाएं –

  • – नेट और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा।
  • – अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करना।
  • – बिजली, मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान।

इस तरह बैंक बंद होने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: 60 नहीं 50 की उम्र में रिटायर होना चाहते हैं?

अगर कोई निवेशक 60 साल की बजाय 50 साल की उम्र में रिटायर होना चाहता है, तो उसके लिए केवल नियमित निवेश ही नहीं बल्कि हर वर्ष निवेश की राशि बढ़ाना भी बेहद अहम हो जाता है। यहीं पर स्टेप-अप SIP की रणनीति काम आती है। स्टेप-अप SIP कैलकुलेटर यह समझने में मदद करता है कि फिक्स्ड SIP और हर वर्ष बढ़ने वाली SIP के बीच लंबे समय में कितना बड़ा फर्क आ सकता है। यहां पढ़ें पूरी खबर…