Bank Holiday May 2026: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार की छुट्टी शामिल है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक छुट्टी कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…

मई 2026 कैलेंडर पूरी लिस्ट – बैंक की छुट्टियां | May 2026 Bank Holidays List Calendar

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
1 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस / पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंतीअगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
3 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
9 मई 2026शनिवाररवींद्रनाथ टैगोर जयंती (2nd Saturday भी)कोलकाता
10 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
16 मई 2026शनिवारसिक्किम राज्य दिवसगंगटोक
17 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
23 मई 2026शनिवारचौथा शनिवार (4th Saturday)पूरे भारत में
24 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
26 मई 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम जयंतीअगरतला
27 मई 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा (Id-ul-Zuha / Eid al-Adha)अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
28 मई 2026गुरुवारबकरीद (ईद-उज-जुहा / Id-Uz-Zuha)बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, पणजी, पटना, नागपुर, श्रीनगर
31 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में

सोर्स- भारतीय रिजर्व बैंक

मिलती रहेंगी नेट बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं

ग्राहक बैंक की छुट्टी होने के बावजूद कई जरूरी वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। नेट बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अकाउंट से जुड़ी ज्यादातर सुविधाएं पहले की तरह उपलब्ध रहती हैं।

यह भी पढ़ें: सैलरी मैनेजमेंट का स्मार्ट तरीका

सैलरी आते ही 50/30/20 के नियम को बजट बनाने का आसान और लोकप्रिय तरीका माना जाता है। यह नियम आपकी मंथली सैलरी को तीन हिस्सों में बांटकर खर्च और बचत को संतुलित करने में मदद करता है। इस नियम के अनुसार आपकी कमाई का 50% जरूरी खर्चों पर, 30% लाइफस्टाइल खर्चों पर और 20% बचत या निवेश के लिए रखा जाता है। यहां पढे़ं पूरी खबर…