Today Bank Holiday: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के मुताबिक आज यानी 1 मई 2026 को मजदूर दिवस की वजह से बैंक की छुट्टी है। भारत में बैंक की छुट्टियां केवल राष्ट्रीय अवकाश तक सीमित नहीं होती है बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहार और विशेष अवसरों के पर भी अलग-अलग होती हैं।

जरूरी नहीं कि अगर एक राज्य या शहर में बैंक बंद हों, वही स्थिति पूरे देश में भी लागू हो। ऐसे में बैंक जाने से पहले चेक करें लें कि आपके शहर में बैंक खुले है या नहीं…

आज 1 मई को बैंक बंद है या खुले?

आज 1 मई 2026 (शुक्रवार) को मजदूर दिवस की वजह से अगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा में बैंक की छुट्टी है।

बता दें कि आरबीआई ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।

मिलती रहेंगी डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं

भले ही आज बैंक की छुट्टी है। लेकिन आपको कुछ डिजिटल सुविधाएं मिलती रहती है। इसमें यूपीआई से लेकर नेट बैंकिंग तक शामिल है।

मई 2026 बैंक की छुट्टियां

तारीखदिनछुट्टी का कारणकिस शहर/राज्य में बैंक बंद रहेंगे
1 मई 2026शुक्रवारमहाराष्ट्र दिवस / बुद्ध पूर्णिमा / मई दिवस / पंडित रघुनाथ मुर्मू जयंतीअगरतला, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, इम्फाल, ईटानगर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
3 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
9 मई 2026शनिवाररवींद्रनाथ टैगोर जयंती (2nd Saturday भी)कोलकाता
10 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
16 मई 2026शनिवारसिक्किम राज्य दिवसगंगटोक
17 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
23 मई 2026शनिवारचौथा शनिवार (4th Saturday)पूरे भारत में
24 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में
26 मई 2026मंगलवारकाजी नजरुल इस्लाम जयंतीअगरतला
27 मई 2026बुधवारईद-उल-अजहा (बकरीद) / ईद-उज-जुहा (Id-ul-Zuha / Eid al-Adha)अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, भोपाल, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा
28 मई 2026गुरुवारबकरीद (ईद-उज-जुहा / Id-Uz-Zuha)बेलापुर, बैंगलोर, चेन्नई, जयपुर, जम्मू, मुंबई, पणजी, पटना, नागपुर, श्रीनगर
31 मई 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे भारत में

सोर्स- भारतीय रिजर्व बैंक

यह भी पढ़ें: 2-3 नहीं, मई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मई महीने के लिए बैंक की छुट्टी का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके मुताबिक, अगले महीने 12 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इसमें सार्वजनिक छुट्टी के अलावा, दूसरे-चौथे शनिवार, हर रविवार की छुट्टी शामिल है। ऐसे में अगर आपको अगले महीने बैंक छुट्टी कुछ काम है तो यहां पहले ही चेक कर लें कि आपके शहर में कब-कब बैंक बंद रहेंगे…