Banaras-Hadapsar Amrit Bharat Express: रेल मंत्रालय ने बनारस और हड़पसर (पुणे) के बीच एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इस नई ट्रेन से कम आय वर्ग और कम-मध्यम आय वर्ग के यात्रियों को सस्ती सर्विस मिलने की उम्मीद है। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगी।
पुणे से वाराणसी अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर और रूट
बनारस से हड़पसर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22589 के तौर पर चलेगी, जबकि हड़पसर से बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22590 के तौर पर चलेगी। बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन से होकर चलेगी।
वाराणसी-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज
बनारस और हड़पसर के बीच अपनी यात्रा के दौरान, ट्रेन नंबर 22589/22590 बनारस-हड़पसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस 18 स्टेशनों पर रुकेगी। ये ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, ओराई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन हैं।
हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी
हडपसर-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस रोजाना चलेगी। ट्रेन में स्लीपर, जनरल सेकंड क्लास और दूसरे 22 कोच होंगे। बनारस और हडपसर के बीच चलाने के लिए अमृत भारत रेक के कुल चार रेक लगाए जाएंगे।
बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस का टाइमिंग
ट्रेन नंबर 22589 बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस बनारस से 18:15 बजे निकलेगी और 00:10 बजे हडपसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22590 हडपसर से 07:50 बजे निकलेगी और अगले दिन 14:30 बजे बनारस पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 8 घंटे में दिल्ली टू बनारस
अगर आप गर्मी की छुट्टी में दिल्ली से बनारस घूमने जाने का सोच रहे हैं और इसके लिए ट्रेन खोज रहे हैं तो यह खबर आपके काफी काम की है। आज हम आपको नई दिल्ली से वाराणसी जंक्शन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस (22416) के बारे में जानकारी देने वाले है। इस ट्रेन से आप सिर्फ 8 घंटे में दिल्ली से बनारस का सफर तय कर सकते हैं, इससे आपको दो दिन में बनारस का टूर हो सकता हैं, यहां पढ़ें पूरी खबर…
