Baggage Rules 2026: सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए ड्यूटी-फ्री सामान की सीमा बढ़ा दी है। सरकार ने रविवार को भारत में ड्यूटी-फ्री आयातित सामान लाने वाले यात्रियों के लिए सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 75,000 रुपये कर दी है। इस फैसले से यात्रियों को ज्यादा सहूलियत मिलेगी और यात्रा के दौरान की गई खरीदारी पर आर्थिक बोझ भी कम होगा।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, रविवार को अधिसूचित बैगेज नियम, 2026 के तहत, भारत में जमीन के रास्ते के अलावा किसी अन्य रास्ते से आने वाले भारतीय मूल के निवासी या पर्यटक को 75,000 रुपये तक के सामान पर ड्यूटी-फ्री क्लीयरेंस की अनुमति होगी, यदि ऐसा सामान यात्री अपने साथ या अपने असली सामान में ला रहा है।

200% पेनल्टी से आसान ITR तक… बजट 2026 में हुए आयकर से जुड़े ये 10 बदलाव

नए बैगेज नियम, 2026, 2 फरवरी यानी आज से लागू हो गया है। इस नियम ने दशक पुराने बैगेज नियम की जगह ले लिया है। अब भारत आने वाले विदेशी मूल के पर्यटक, जो शिशु नहीं हैं, उन्हें 25,000 रुपये तक के सामान पर ड्यूटी-फ्री क्लीयरेंस की अनुमति होगी। बैगेज नियम, 2016 में यह सीमा 15,000 रुपये थी।

इन किसानों के अटक सकते है पीएम किसान योजना के 2000 रुपये, जानें 22वीं किस्त को लेकर क्या है अपडेट

यदि कोई निवासी या भारतीय मूल का पर्यटक 1 साल से अधिक समय से विदेश में रह रहा है, तो भारत लौटने पर, उसे 40 ग्राम वजन तक के गहनों पर ड्यूटी-फ्री क्लीयरेंस की अनुमति होगी, यदि इसे कोई महिला यात्री ला रही है। यदि कोई महिला यात्री के अलावा कोई और व्यक्ति असली सामान में लाता है तो यह सीमा 20 ग्राम होगी।

इस नियम के प्रयोजन के लिए, गहने का मतलब सोने, चांदी, प्लैटिनम या ऐसी अन्य कीमती धातुओं से बनी सजावट की वस्तुएं हैं, जिन्हें आमतौर पर कोई व्यक्ति पहनता है।

रिकॉर्ड हाई से रिवर्स गियर!

सोमवार को फ्यूचर ट्रेड में सोने की कीमतें शुरुआती तेज गिरावट के बाद 10 ग्राम पर 1.48 लाख रुपये तक रिकवर हो गईं, जिससे लोअर सर्किट लेवल ट्रिगर हो गया, जबकि चांदी में लगातार तीसरे दिन भारी बिकवाली देखी गई और नुकसान जारी रहा।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलीवरी के लिए सोने का फ्यूचर कमजोर शुरुआत के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 10,688 रुपये या 7.2 प्रतिशत गिरकर 10 ग्राम पर 1,37,065 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। यहां पढ़ें पूरी खबर…