अगर आज 22 अगस्त को आप बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, आज सरकारी और निजी बैंक बंद रहेंगे, जिससे ब्रांच में होने वाले अधिकांश बैंकिंग कामकाज नहीं हो सकेंगे।
आज की छुट्टी के अलावा अगस्त के बाकी दिनों में भी त्योहारों और वीकेंड के चलते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इसलिए घर से निकलने से पहले अपने शहर की बैंक हॉलिडे लिस्ट जरूर चेक कर लें…
आज क्यों है बैंक की छुट्टी?
आरबीआई के मुताबिक, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में अवकाश रहता है, जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं। आज 22 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देश भर की सभी बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा।
बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इन छुट्टियों को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है। इसमें Holiday under the Negotiable Instruments Act, Holidays under Negotiable Instruments Act और Real-Time Gross Settlement Holidays शामिल है।
अगस्त 2026 में और किस-किस दिन बंद रहेंगे बैंक
– 23 अगस्त : रविवार साप्ताहिक अवकाश (देश भर में बैंक बंद)
– 26 अगस्त : ओणम / पहला ऑनम (केरल और कुछ चुनिंदा राज्यों में छुट्टी)
– 27 अगस्त : तिरुवोनम (केरल में छुट्टी)
– 30 अगस्त : साप्ताहिक अवकाश (देश भर में बैंक बंद)
छुट्टी के दिन भी मिलती रहेंगी ऑनलाइन सेवाएं
भले ही आज 22 अगस्त को देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद हो, लेकिन ग्राहकों की रोजाना की बैंकिंग जरूरतों पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। छुट्टी के दिन भी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहती हैं।
छुट्टी के दिन भी मिलने वाली प्रमुख डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं –
– अकाउंट बैलेंस और ट्रांजैक्शन हिस्ट्री चेक करना।
– इंटरनेट बैंकिंग के जरिए 24×7 लॉग-इन की सुविधा।
– मोबाइल और डीटीएच जैसे बिलों का ऑनलाइन भुगतान आदि।
यह भी पढ़ें: आजादी से पहले शुरू हुए ये 5 कारोबारी समूह और कंपनियां
भारत को आजादी 15 अगस्त 1947 को मिली थी, लेकिन देश में कई ऐसे कारोबार थे जो उससे दशकों पहले शुरू हो चुके थे। इनमें से कुछ कारोबार बदलते समय और बाजार की चुनौतियों के बीच आज भी बड़े ब्रांड और कारोबार के रूप में मौजूद हैं।
टाटा से लेकर डाबर और ब्रिटानिया तक, इन कंपनियों की शुरुआत आजादी से काफी पहले हुई थी और आज इनका कारोबार देश-विदेश तक फैला हुआ है। यहां हम ऐसी ही 5 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं…
