अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांता लिमिटेड को आंध्र प्रदेश में एक अहम कामयाबी मिली है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी सूचना में बताया कि उसे पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक के लिए सफल बोलीदाता चुना गया है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, यह ब्लॉक आंध्र प्रदेश सरकार के खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित ई-नीलामी के जरिए मिला है। सभी जरूरी वैधानिक और नियामकीय प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद वेदांता को आधिकारिक तौर पर सफल बोलीदाता घोषित किया गया।

पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक की खासियत

आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित यह पुन्नम मैंगनीज ब्लॉक कुल 152 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला हुआ है। मौजूदा समय में यह ब्लॉक अन्वेषण के G4 चरण में है। वेदांता इस अधिग्रहण के साथ अपने माइनिंग पोर्टफोलियो को और अधिक विस्तार देने की राह पर है।

क्यों है कंपनी के लिए खास?

कंपनी का मानना है कि इस मैंगनीज ब्लॉक के अधिग्रहण से न सिर्फ कंपनी की स्थिति मजबूत होगी, बल्कि यह देश की बढ़ती मैंगनीज जरूरतों को पूरा करने में भी सहायक सिद्ध होगा। क्योंकि, इससे देश के भीतर संसाधनों की उपलब्धता बढ़ेगी।

वेदांता के जून तिमाही के नतीजे

कंपनी का तिमाही का लाभ ₹5,294 करोड़ रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹4,267 करोड़ था। कंपनी के रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 1.6% की गिरावट दर्ज की गई और यह 24609 करोड़ रुपये से घटकर 24205 करोड़ रुपये रह गया।

तिमाही आधार पर EBITDA में 13% की वृद्धि हुई और यह 7559 करोड़ रुपये से बढ़कर 8501 करोड़ रुपये हो गया, जबकि EBITDA मार्जिन 30.7% से बढ़कर 35.1% हो गया।

यह भी पढ़ें: Adani Group ने खरीदी एक और कंपनी, 91.34 रुपये करोड़ की डील

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अपने कारोबार का तेजी से विस्तार कर रहा है। जेपी एसोसिएट्स के बाद अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, अडानी रोड ट्रांसपोर्ट लिमिटेड (ARTL) ने पाथ हाईवेज एलएलपी (Path Highways LLP – PATH) के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

[Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।]