दिवाली की तैयारियों में लगे लोगों को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, फेमस डेयरी ब्रांड अमूल ने घी और मक्खन के दाम बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने घी और बटर के दामों में 3 रुपए से लेकर 50 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। अब अमूल का एक किलो घी का कार्टन 630 रुपये से बढ़कर 680 रुपए का हो गया है। वहीं बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 63 से बढ़कर 66 रुपए हो गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दाम बढ़ने की वजह गुजरात-राजस्थान में नकली घी के खिलाफ की गई कार्रवाई है जिसके बाद इस ब्रांड की मांग बढ़ी है। इससे सितंबर 2025 की GST कटौती का फायदा भी काफी कम हो गया है। 500 मक्खन 15 रुपये महंगा हो गया है। आधा किलो मक्खन अब 310 रुपये से बढ़कर 325 रुपये का हो गया है।
पिछले साल सितंबर में कम हुए थे दाम
रिपोर्ट के मुताबिक, मार्केट में अमूल के गाय वाले घी की बढ़ती डिमांड और सप्लाई कमी के बीच यह दाम बढ़ाए हैं। इससे पहले सितंबर 2025 में GST की दर घटने के बाद अमूल ने 700 डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम कम भी किए थे। डेयरी प्रोडक्ट्स पर GST 12% से घटाकर 5% किया गया था। उस समय एक लीटर घी के कार्टन की कीमत 650 रुपये से घटकर 610 रुपये हो गई थी। 5 लीटर घी कीमत 3,275 से घटकर 3,075 रुपये हो गई थी। वहीं बटर के 100 ग्राम पैक की कीमत 62 रुपये से घटकर 58 रुपये हो गई थी। आधा किलो घी की कीमत 305 रुपये से घटकर 285 रह गई थी।
अमूल घी और बटर के नए दाम
| अमूल प्रोडक्ट | पहले की कीमत | नई कीमत | बढ़ोतरी |
| घी (1 किलो कार्टन) | ₹630 | ₹680 | ₹50 |
| प्योर घी (500 ग्राम पाउच) | ₹325 | ₹345 | ₹20 |
| बटर (100 ग्राम पैक) | ₹63 | ₹66 | ₹3 |
| बटर (500 ग्राम पैक) | ₹310 | ₹325 | ₹15 |
गुजरात और दूसरे बाजारों में घी की शॉर्टेज की खबरें
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, कस्टमर्स को कुछ अमूल डेयरी प्रोडक्ट्स ढूंढने में भी मुश्किल हो रही है। वडोदरा और अहमदाबाद के रिटेलर्स ने कहा कि गणेश उत्सव के बाद से घी का स्टॉक खासकर गाय का घी, डिमांड में तेजी से बढ़ोतरी के बाद कम हो गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अहमदाबाद के सैटेलाइट एरिया में एक डी-मार्ट आउटलेट में मंगलवार को अमूल घी या मक्खन का कोई स्टॉक नहीं था। सप्लाई की चिंताएं सिर्फ गुजरात तक ही सीमित नहीं हैं। जुलाई और सितंबर में पुणे और कोलकाता में भी ऐसी ही दिक्कतें सामने आई थीं, जबकि जम्मू-कश्मीर से भी शिकायतें सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें: ₹500 के अंदर 3 चीजों से बनाएं छोटे Diwali Gift कॉम्बो, दीवाली पर अपनों को देने के आएंगे काम
दीवाली पर गिफ्ट लेने-देने का सिलसिला खूब चलता है। लोग अपनी मां,बहन, बेटी, दोस्तों, रिश्तेदारों और दफ्तरों के सहकर्मियों को गिफ्ट देते हैं। ऐसे में अगर आपका बजट ज्यादा नहीं है और आप महंगे गिफ्ट कॉम्बो नहीं खरीद पा रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप 500 रुपये से कम में भी अच्छा गिफ्ट कॉम्बो खुद से तैयार कर सकते हैं। इसमें रखने के लिए आप 3 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर…
