एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में 22% तक की कटौती करेगी, जबकि इंडिगो ने ATF की ऊंची कीमतों के कारण जून से अगस्त 2026 के बीच घरेलू उड़ानों में 5-7% की कटौती की योजना बनाई है। इंडिगो ने अपनी अंतरराष्ट्रीय क्षमता में भी 17% की कमी की है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, एयर इंडिया ने बुधवार को कहा कि उसने जून और अगस्त 2026 के बीच कुछ चुनिंदा मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम करके “कुछ घरेलू मार्गों पर अपने संचालन को अस्थायी रूप से तर्कसंगत बनाया है।”
एयरलाइन ने कहा कि यह कदम उसी तीन महीने की अवधि के दौरान कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में कटौती करने के उसके पहले के फैसले के बाद उठाया गया है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, एयर इंडिया ने एक बयान में कहा, “जून और अगस्त 2026 के बीच कुछ चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय सेवाओं में किए गए हमारे पहले से घोषित समायोजनों को जारी रखते हुए, हमने उसी अवधि के दौरान कुछ घरेलू मार्गों पर भी अपने संचालन को अस्थायी रूप से तर्कसंगत बनाया है, जिसके तहत कुछ चुनिंदा मार्गों पर उड़ानों की संख्या कम की गई है।”
एएयरलाइन के मुताबिक, यह कटौती “संचालन लागत पर लगातार बढ़ रही ईंधन कीमतों के असर” को देखते हुए की गई है।
पिछले लगभग तीन महीनों में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 50% से अधिक बढ़ गई हैं, अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष के बाद मध्य पूर्व में तनाव बढ़ गया है। इस क्षेत्र में आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट आने की आशंकाओं के कारण ऊर्जा बाजार दबाव में बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें: पेट्रोलियम भंडार, AI, सेमीकंडक्टर… 5 देशों की यात्रा में पीएम मोदी ने क्या-क्या समझौते किए?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 से 20 मई तक 5 देशों की यात्रा की। इस दौरान भारत ने AI, सेमीकंडक्टर, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम क्षेत्रों में बड़े समझौते किए। कहीं रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार पर डील हुई तो कहीं AI और इनोवेशन को लेकर नई साझेदारी बनी। आइए आसान भाषा में समझते हैं…

— ANI (@ANI)