हवाई यात्रा की बढ़ती लागत के बीच एयर इंडिया ने यात्रियों को सस्ते टिकट का नया विकल्प दिया है। एयरलाइन ने चुनिंदा घरेलू रूट्स पर ‘बेसिक’ किराया कैटेगरी शुरू की है, ताकि कम खर्च में सफर करने वाले यात्रियों को फायदा मिल सके।

हालांकि, इस कैटेगरी में कुछ सुविधाएं सीमित होंगी। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि बेसिक किराए वाले यात्रियों को उड़ान के दौरान मुफ्त भोजन नहीं मिलेगा। यानी जो यात्री कम कीमत का टिकट चुनेंगे, उन्हें खाने-पीने की सुविधा के लिए अलग से भुगतान करना पड़ सकता है।

टाटा ग्रुप की फुल-सर्विस एयरलाइन ने कहा कि नया किराया विकल्प पायलट आधार पर शुरू किया जा रहा है और यह उन यात्रियों के लिए है जो कीमत का ध्यान रखते हैं और जिन्हें सफर के दौरान मिलने वाली बंडल सेवाओं के बजाय कम टिकट कीमत पसंद है।

यात्रियों के लिए नया किराया विकल्प

एयरलाइन के मुताबिक, नया ‘बेसिक’ किराया सिर्फ इकॉनमी क्लास में मिलेगा और मौजूदा किराया कैटेगरी के मुकाबले इसमें सफर का पैकेज ज्यादा बेसिक होगा।

‘बेसिक’ किराया चुनने वाले यात्रियों को 15 किलो चेक-इन बैगेज और 7 किलो केबिन बैगेज की सुविधा मिलेगी, साथ ही सफ़र के दौरान चाय या कॉफी जैसे मुफ्त ड्रिंक्स भी मिलेंगे। हालांकि, दूसरी किराया कैटेगरी के उलट, इसमें मुफ्त खाना शामिल नहीं होगा।

एयरलाइन ने कहा कि इस कदम का मकसद ग्राहकों को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी देना है ताकि वे अपने बजट और सफर की पसंद के आधार पर सेवाएं चुन सकें।

मौजूदा किराया कैटेगरी में कोई बदलाव नहीं

एयरलाइन ने साफ किया कि ‘बेसिक’ किराया शुरू करने से उसकी दूसरी किराया कैटेगरी (वैल्यू, क्लासिक और फ्लेक्स) पर कोई असर नहीं पड़ेगा। इन सभी में ज्यादा कीमत पर मुफ्त खाने के साथ-साथ अतिरिक्त बंडल फायदे भी मिलते रहेंगे।

ऑपरेशनल लागत बढ़ने के बीच पायलट लॉन्च

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब एयर इंडिया, जो फाइनेंशियल और ऑपरेशनल रीस्ट्रक्चरिंग की प्रक्रिया से गुजर रही है, ईंधन की ज्यादा कीमतों और कुल ऑपरेशनल खर्च बढ़ने के दबाव का सामना कर रही है।

यह भी पढ़ें: जेवर एयरपोर्ट से पहली कमर्शियल फ्लाइट की उड़ान

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज यानी सोमवार से कमर्शियल फ्लाइट का संचालन शुरू हो चुका है। लखनऊ से आने वाली पहली फ्लाइट जेवर एयरपोर्ट पर लैंड भी कर गई है।

लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की कमर्शियल फ्लाइट ने उड़ान भरी थी और अब वह जेवर एयरपोर्ट पर पहुंच चुकी है। अब यही फ्लाइट लखनऊ में लैंड हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…