सरकार देश के किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए हमेशा जरूरी कदम उठाते रहती है। इसी क्रम में मंगलवार, 17 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए ‘भारत विस्तार’ को लॉन्च किया है। यह एक AI-पावर्ड मल्टीलिंगुअल टूल है। इसकी मदद से किसान मोबाइल या एक सिंपल फोन कॉल के जरिए उनकी अपनी भाषा में खेती से जुड़ी सभी जानकारी ले सकते है।

क्या है भारत विस्तार?

भारत विस्तार किसानों के लिए सरकार द्वारा बनाया गया एक नया डिजिटल साथी प्लेटफॉर्म है। यह एआई आधारित प्लेटफॉर्म किसानों को फोन कॉल, चैटबॉट और आगे चलकर ऐप के जरिए मौसम, मंडीभाव, कीट‑रोग, मिट्टी, फसल सलाह और सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही जगह पर देगा।

किन भाषाओं में मिलेगी सुविधा?

PIB के मुताबिक, फेज‑1 में यह सुविधा हिंदी व अंग्रेज़ी में शुरू है और महाराष्ट्र, बिहार, गुजरात सहित कई राज्यों के लाखों किसानों तक पहुंचेगी। अगले 3 महीनों के भीतर यह तमिल, बंगाली, असमिया और कन्नड़ भाषाओं में उपलब्ध होगा। वही, अगले 6 महीनों के भीतर यह कुल 11 भाषाओं (अंग्रेजी, हिंदी और 9 क्षेत्रीय भाषाएं) में उपलब्ध होगा।

भारतविस्तार का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं किसान?

– भारतविस्तार एक “डिजिटल कृषि विशेषज्ञ” के रूप में दो माध्यमों (भारतविस्तार चैटबॉट – फोन कॉल ) से 24 घंटे उपलब्ध रहेगा।
– भारतविस्तार के अंदर मौजूद बोलने वाला एआई सहायक “भारती”।
– किसानों से यह बातचीत कर सकता है, आसान भाषा में प्रश्नों के उत्तर दे सकता है।

एक कॉल पर सबकुछ

अगर आपके पाससाधारण मोबाइल फोन हैं तो आप कॉल के जरिए भारत-विस्तार का लाभ ले सकते हैं। इससे टेलीफोन हेल्पलाइन 155261 को जोड़ा गया है जिस पर आप कॉल कर सकते हैं।

लॉन्च के साथ ही ये सेवाएं है उपलब्ध

– 10 प्रमुख केंद्रीय योजनाओं की जानकारी –

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi – PM-KISAN)

पीएम किसान योजना छोटे किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए शुरू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की राशि तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाती है।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana – PMFBY)

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदा, बाढ़ या ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर किसानों को बीमा सुरक्षा देना है।

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना (Soil Health Card Scheme – SHC)

मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के तहत किसानों की जमीन की मिट्टी की जांच कर उसका स्वास्थ्य कार्ड जारी किया जाता है।

संशोधित ब्याज अनुदान योजना (Modified Interest Subvention Scheme – MISS)

संशोधित ब्याज अनुदान योजना के तहत किसानों को कम ब्याज दर पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाता है।

कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन (Sub-Mission on Agricultural Mechanization – SMAM)

कृषि यंत्रीकरण उप-मिशन का उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना है।

प्रति बूंद अधिक फसल (Per Drop More Crop – PDMC)

यह योजना पानी की बचत और सूक्ष्म सिंचाई (ड्रिप और स्प्रिंकलर) को बढ़ावा देने के लिए है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (Pradhan Mantri Krishi Sinchayee Yojana – PMKSY)

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत नहर, ट्यूबवेल, ड्रिप और स्प्रिंकलर जैसी सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका लक्ष्य हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाना और जल इस्तेमाल को बेहतर बनाना है।

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (Pradhan Mantri Annadata Aay Sanrakshan Abhiyan – PM-AASHA)

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत MSP पर खरीद और मूल्य समर्थन की व्यवस्था की जाती है।

कृषि अवसंरचना कोष (Agriculture Infrastructure Fund – AIF)

कृषि अवसंरचना कोष योजना कृषि से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे गोदाम, कोल्ड स्टोरेज और प्रोसेसिंग यूनिट बनाने के लिए है।

किसान क्रेडिट कार्ड योजना (Kisan Credit Card Scheme – KCC)

किसान क्रेडिट कार्ड योजना से किसान खाद और अन्य खेती से जुड़ी जरूरतों के लिए तुरंत पैसा प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा ये सेवाएं उपलब्ध है –

– लाभ की स्थिति की जांच (पीएम-किसान, PMFBY और मृदा स्वास्थ्य कार्ड)।
– पीएम-किसान शिकायत रजिस्ट्रेशन और ट्रैकिंग।
– फसल और पशुपालन संबंधी सलाह।
– ICAR के वैज्ञानिक ज्ञान पर आधारित सलाह।
– कीट और रोग संबंधी अलर्ट।
– मौसम पूर्वानुमान (IMD से) और मंडी भाव (Agmarknet से)।
– मौसम आधारित कृषि सलाह।
– राज्यों और सहकारी संस्थाओं की एआई प्रणालियां (महाराष्ट्र का MahaVistaar, बिहार का BiharKrishi और AmulAI)।

जल्द आएगा AI मॉडल पर तैयार ऐप

भारत-विस्तार को वॉयस फर्स्ट एआई मॉडल पर तैयार किया गया है। इसमें आप वॉयस इनपुट और आउटपुट, वेबसाइट और मोबाइल साइट चैटबॉट जैसी सुविधाएं भी मिलेगी। इसका एंड्रॉयड ऐप भी जल्द आएगा।

यहां भी पढ़ें: AI शिखर सम्मेलन: खेती से इलाज तक, भारत मंडपम में आज से दिखेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असली दम

यहां भी पढ़ें: भारत बन सकता है AI रेस का लीडर… सैम ऑल्टमैन बोले ‘सभी आवश्यक तत्व’ मौजूद, सरकार संग साझेदारी करेगा OpenAI

Disclaimer: शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड या क्रिप्टोकरेंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। इस लेख में दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है और इसे वित्तीय निवेश की सलाह नहीं माना जाना चाहिए। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार (Financial Advisor) से परामर्श जरूर करें। निवेश से होने वाले किसी भी लाभ या हानि के लिए वेबसाइट जिम्मेदार नहीं होगी।