भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को अमेरिका में चल रहे कानूनी मामले में बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने दोनों के खिलाफ दर्ज मुकदमे के निपटारे पर सहमति जताई है। अदालत में गुरुवार को दाखिल दस्तावेजों के मुताबिक, दोनों पक्ष जुर्माना भुगतान पर राजी हो गए हैं।
मामले के अनुसार, अमेरिकी अभियोजकों का आरोप है कि गौतम अडानी और अन्य ने भारतीय अधिकारियों को सौर ऊर्जा अनुबंध पाने के लिए रिश्वत देने की साजिश रची और अमेरिकी निवेशकों से इसे छिपाया।
समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 के अंत में दायर इस मुकदमे में अमेरिकी प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग (SEC) ने गौतम अडानी और ऊर्जा कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के प्रमुख तथा उनके भतीजे सागर अडानी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने भारतीय सरकारी अधिकारियों को करोड़ों डॉलर के बराबर राशि देने का वादा किया और उसके एवज में ऊर्जा खरीद अनुबंध हासिल किए।
इसके साथ ही, कंपनी ने अमेरिका के निवेशकों से कई अरब डॉलर जुटाए जिन्हें कथित रूप से यह आश्वासन दिया गया था कि कंपनी के पास मजबूत भ्रष्टाचार-रोधी अनुपालन कार्यक्रम है और वरिष्ठ प्रबंधन की ओर से यह वादा किया गया था कि कोई रिश्वतखोरी नहीं होगी। एसईसी ने उस समय कहा था कि ये कार्रवाइयां अमेरिकी प्रतिभूति कानूनों के धोखाधड़ी-रोधी प्रावधानों का उल्लंघन करती हैं।
समाचार एजेंसी भाषा की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी अदालत की ओर से जारी दस्तावेजों के अनुसार, गौतम अडानी ने छह लाख अमेरिकी डॉलर (लगभग 57.4 करोड़ रुपये) का जुर्माना जबकि उनके भतीजे सागर अडानी ने 1.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 114.8 करोड़ रुपये) का जुर्माना भरने पर सहमति जतायी है। प्रस्तावित समझौते में किसी भी प्रकार के अपराध की स्वीकारोक्ति शामिल नहीं है।
अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने उस समय आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें निराधार बताया था। गुरुवार को गौतम तथा सागर के वकीलों को भेजे गए संदेशों का कोई जवाब नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: देश के खाद भंडार की स्थिति कैसी है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नागरिकों से चुनौतियों से पार पाने और देश की मदद करने के लिये कदम उठाने की अपील की है। पीएम मोदी की कई अपीलों में से एक अपील यह है कि किसान रासायनिक खाद का इस्तेमाल कम करने की कोशिश करें। यहां पढ़ें पूरी खबर…
