8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से जुड़ी प्रक्रिया अब औपचारिक रूप से शुरू हो गई है। आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन-पेंशन ढांचे में संभावित बदलाव से पहले विभिन्न कर्मचारी यूनियनों, संगठनों और अन्य हितधारकों से सुझाव ले रहा है।

इसके लिए आयोग ने संघ/संगठनों के साथ दिल्ली और मुंबई में बैठक के लिए शेड्यूल जारी किया है। कर्मचारी संगठन इस बैठक में अपने मुद्दे, शिकायतें और सुझाव आयोग के सामने रख सकते हैं, जिससे आयोग को व्यापक और बेहतर सिफारिशें तैयार करने में मदद मिलेगी।

8वां वेतन आयोग कब बना और इसमें कौन-कौन हैं?

केंद्र सरकार ने 17 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग का गठन किया था। इसे 1 जनवरी 2026 तक लागू होना था।

आयोग के प्रमुख सदस्य:

– अध्यक्ष: पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज रंजना प्रकाश देसाई
– सदस्य: प्रोफेसर पुलक घोष (प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य)
सदस्य-सचिव: पंकज जैन (पूर्व IAS अधिकारी)

8वे वेतन आयोग को लेकर अभी क्या प्रक्रिया चल रही है?

अब आयोग सक्रिय बातचीत और सुझाव लेने के चरण में पहुंच गया है। इसके लिए कर्मचारी संगठनों और संस्थाओं से लिखित सुझाव (मेमोरेंडम) मांगे गए हैं।

सुझाव देने की प्रक्रिया

– हितधारकों को आधिकारिक पोर्टल https://8cpc.gov.in/ पर अपना मेमोरेंडम जमा करना होगा।
– मेमोरेंडम जमा होने के बाद हितधारकों को एक यूनिक आईडी मिलेगी।
– उसी आईडी के साथ पोर्टल पर मीटिंग के लिए अपॉइंटमेंट भी लेना होगा।

दिल्ली और पुणे में बैठकों का शेड्यूल जारी

आयोग ने बातचीत के लिए दिल्ली और पुणे में बैठकों का शेड्यूल जारी किया है।

स्थानबैठक की तारीखदिनकिसे आवेदन करना हैआवेदन की प्रक्रियाअंतिम तिथिसंपर्क ईमेल
पुणे (महाराष्ट्र)4 और 5 मई 2026सोमवार और मंगलवारकेंद्र सरकार के संगठन/संस्थान तथा यूनियन/एसोसिएशनपहले 8वें वेतन आयोग की वेबसाइट 8cpc.gov.in पर मेमोरेंडम जमा करें, उसके बाद प्राप्त Unique Memo ID के साथ अपॉइंटमेंट के लिए ईमेल भेजें20 अप्रैल 2026jha.anandkumar@nic.in
दिल्ली28, 29 और 30 अप्रैल 2026मंगलवार, बुधवार और गुरुवारयूनियन/एसोसिएशन जो आयोग से बातचीत करना चाहते हैंपहले वेबसाइट 8cpc.gov.in पर मेमोरेंडम जमा करें, फिर Unique Memo ID के साथ अपॉइंटमेंट के लिए ईमेल भेजें20 अप्रैल 2026abhay.sahay@nic.in

सोर्स – 8cpc.gov.in

यह भी पढ़ें: महंगाई भत्ते के ऐलान में देरी से कर्मचारी परेशान, वित्त मंत्री से जल्द घोषणा की मांग

1 जनवरी, 2026 से मिलने वाले महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) के ऐलान में देरी से एक करोड़ से ज्यादा केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स में चिंता बढ़ गई है। कर्मचारियों की संस्था ने अब इस मामले को आधिकारिक तौर पर सरकार के सामने उठाया है। यहां पढ़ें पूरी खबर…