Vespa 946 Horse Edition design, features, accessories details: इटैलियन स्कूटर निर्माता वेस्पा ने अपनी प्रतिष्ठित 946 सीरीज़ के तहत एक नया वेस्पा 946 हॉर्स एडिशन (Vespa 946 Horse Edition)पेश किया है। यह स्पेशल एडिशन स्कूटर 2026 के चीनी राशि चक्र (Chinese Zodiac) के ईयर ऑफ द हॉर्स को समर्पित है। वेस्पा का दावा है कि यह मॉडल घोड़े के गुणों, शाही अंदाज़, गतिशीलता और मजबूती को दर्शाता है।

शानदार ब्राउन शेड और प्रीमियम बॉडीवर्क

वेस्पा 946 हॉर्स एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका Bay कलर है, जो गहरे भूरे रंग का शेड है और घोड़े की चमकदार त्वचा से प्रेरित है।

स्कूटर की स्टील बॉडी Vespa की पहचान है

इसमें ग्लॉसी और मैट फिनिश का शानदार कॉम्बिनेशन मिलता है

डिजाइन में कई स्पेशल और एक्सक्लूसिव डिटेल्स जोड़े गए हैं

घुड़सवारी से प्रेरित लग्ज़री सीट और डिटेलिंग

इस स्पेशल एडिशन में दी गई हैंडक्राफ्टेड लेदर सीट को घोड़े की काठी (Equestrian Tack) से प्रेरणा मिली है।

सीट के नीचे घोड़े की नाल (Horseshoe) के आकार में बना V मोनोग्राम

हैंडलबार और रियर-व्यू मिरर्स पर भी प्रीमियम लेदर ट्रिम्स

पूरा डिजाइन Horse थीम को मजबूती से दर्शाता है

एक्सेसरीज भी हैं खास

वेस्पा 946 हॉर्स एडिशन के साथ कुछ एक्सक्लूसिव एक्सेसरीज़ भी उपलब्ध कराई गई हैं:

सीट से मैच करता छोटा रियर लेदर बैग

हल्का स्मोक्ड विंडशील्ड

कलर-मैच्ड थ्री-क्वार्टर हेलमेट, जिस पर 3डी गोल्ड वी लोगो दिया गया है।

लिमिटेड एडिशन, लेकिन यूनिट्स की संख्या नहीं बताई

वेस्पा ने पुष्टि की है कि 946 हॉर्स एडिशन एक लिमिटेड एडिशन स्कूटर होगी, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि कुल कितनी यूनिट्स बनाई जाएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले वेस्पा 946 ड्रेगन एडिशन की सिर्फ 1,888 यूनिट्स ही तैयार की गई थीं।

बुकिंग शुरू, डीलर से संपर्क की सलाह

वेस्पा 946 हॉर्स एडिशन की बुकिंग वेस्पा की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। इच्छुक ग्राहक अपने नज़दीकी अधिकृत Vespa डीलर से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।