भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए मई 2026 कुछ खास होने वाला है, जिसकी वजह मार्केट में कई दमदार कारों के होने वाले लॉन्च हैं। इस महीने कई प्रीमियम और इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही हैं और इस लिस्ट में Mercedes-Benz S-Class Facelift, BMW X6 M60i, Honda ZR-V, Skoda Kodiaq RS, Tata Sierra EV और BYD की पहली Plug-in Hybrid कार शामिल हैं। आइए जानते हैं इन सभी अपकमिंग कारों की लॉन्च डेट, फीचर्स और खासियतें।

Mercedes-Benz S-Class Facelift (लॉन्च डेट: 15 जून 2026)

मर्सिडीज बैंज ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि नई मर्सिडीज बेंज एस क्लास फेसलिफ्ट को भारत में 15 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह भारत की पहली प्लPlug-in Hybrid S-Class होगी। इसमें 3.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर और 22kWh बैटरी पैक मिलेगा।

पावर और परफॉर्मेंस

पावर: 435hp

टॉर्क: 680Nm

0-100 kmph: 5.7 सेकंड

खास फीचर्स

20 प्रतिशत बड़ा इलुमिनेटेड ग्रिल

नया एमबीयूएक्स सुपरस्क्रीन

MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम

OTA अपडेट्स

नए LED DRLs

BMW X6 M60i (लॉन्च डेट: जल्द घोषित होगी)

BMW ने BMW X6 M60i की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। इसकी लॉन्चिंग जून में होने की उम्मीद है। इसमें 4.4-लीटर ट्विन-टर्बो V8 माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है, जो 523hp की पावर और 750Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह कार 0-100 kmph की स्पीड मात्र 4.3 सेकंड में हासिल कर लेती है और इसकी टॉप स्पीड 250 kmph है।

फीचर्स में 21-इंच अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जर शामिल हैं।

Honda ZR-V (लॉन्च डेट: जून 2026 संभावित)

होंडा की नई फ्लैगशिप SUV Honda ZR-V को भारत में CBU यूनिट के तौर पर लाया जाएगा। इसमें 2.0-लीटर स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 184hp की पावर और 315Nm का पीक टॉर्क जनरेट करेगा।

फीचर्स की बात करें, तो इसमें 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल डिस्प्ले, 12-स्पीकर Bose सिस्टम, Level-2 ADAS, 360 डिग्री कैमरा देखने को मिलेंगे।

Skoda Kodiaq RS (लॉन्च डेट: जल्द जारी होगी)

नई स्कोडा कोडियाक आरएस भारत की पहली स्कोडा आरएस एसयूवी होगी, जिसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो स्टैंडर्ड मॉडल से 60hp ज्यादा पावर जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 7-स्पीड DCT को जोड़ा जाएगा। इसके डिजाइन हाइलाइट्स की बात करें, तो AWD सिस्टम, ब्लैक ग्रिल, 20-इंच स्पोर्टी अलॉय, रेड ब्रेक कैलिपर्स, ऑल-ब्लैक केबिन शामिल हैं।

Tata Sierra EV (लॉन्च डेट: जून 2026)

टाटा मोटर्स अपनी बहुप्रतीक्षित टाटा सिएरा ईवी को जून में लॉन्च कर सकती है। इसमें मिलने वाले संभावित फीचर्स की बात करें, तो RWD और AWD विकल्प, 500km+ रियल-वर्ल्ड रेंज एयरोडायनामिक डिजाइन, प्रीमियम डिजिटल केबिन शामिल हैं।

BYD Plug-in Hybrid Car (लॉन्च डेट: जल्द घोषित होगी)

चीनी कंपनी BYD भारत में अपनी पहली प्लग इन हाइब्रिड कार लॉन्च करने की तैयारी में है। इसे दो संभावित मॉडल्स (BYD Atto 2 PHEV, BYD Sealion 6) के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है। इनकी रेंज 900km से 1,092km तक बताई गई है।