New Car launches February 2026: जनवरी 2026 में कई बड़ी कार लॉन्च के बाद अब फरवरी 2026 भी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए बेहद खास रहने वाला है। इस महीने MG Motor, BMW, Nissan और Tata Motors अपनी नई कारों को भारतीय बाजार में लॉन्च या अनवील करने की तैयारी में हैं। इनमें प्रीमियम SUV, लग्जरी कार और इलेक्ट्रिक SUV तक शामिल हैं। आइए जानते हैं फरवरी 2026 में आने वाली सभी नई कारों के बारे में विस्तार से।

MG Majestor

लॉन्च डेट: 12 फरवरी 2026

एमजी मोटर इंडिया फरवरी में अपनी फ्लैगशिप आईसीई एसयूवी एमजी मैजेस्टर को लॉन्च करेगी। यह एसयूवी पहली बार ऑटो एक्सपो 2025 में दिखाई गई थी और इसे MG Gloster से ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

डिजाइन की बात करें तो मैजेस्टर में ज्यादा आक्रामक एक्सटीरियर स्टाइल देखने को मिलेगा। इंटीरियर लेआउट Gloster जैसा ही होगा, लेकिन इसमें ज्यादा प्रीमियम फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है।

इंजन और पावर:

2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन

पावर: 216hp

गियरबॉक्स: 8-स्पीड ऑटोमैटिक

ड्राइव ऑप्शन: RWD और AWD

BMW X3 30 xDrive M Sport Pro

लॉन्च डेट: 16 फरवरी 2026

बीएमडब्ल्यू अपनी लोकप्रिय एसयूवी एक्स3 का नया और ज्यादा पावरफुल वेरिएंट 30 xड्राइव एम स्पोर्ट प्रो लॉन्च करने जा रही है। यह X3 लाइन-अप का टॉप वेरिएंट होगा। इसमें दिया गया 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन अब ज्यादा ताकतवर हो गया है।

परफॉर्मेंस:

पावर: 258hp

टॉर्क: 400Nm

गियरबॉक्स: 8-स्पीड ऑटोमैटिक

ड्राइव: ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)

डिजाइन में ग्लॉस-ब्लैक एलिमेंट्स, 20-इंच अलॉय व्हील्स, M बैजिंग और स्मोक्ड लाइट्स मिलती हैं, जबकि इंटीरियर और फीचर्स मौजूदा X3 जैसे ही रहेंगे।

Nissan Gravite

अनवील: फरवरी मिड या लास्ट

निसान की नई कॉम्पैक्ट एमपीवी ग्रेवाइट अब फरवरी में अनवील हो सकती है। यह असल में रेनॉल्ट ट्राइबर का निसान वर्जन होगी, जो उसी प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इंटीरियर में मामूली बदलाव और नए ट्रिम एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।

इंजन डिटेल्स:

1.0-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन

पावर: 72hp

गियरबॉक्स: 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT

CNG वेरिएंट की भी संभावना

Tata Sierra EV

अनवील: फरवरी 2026 के अंत तक

टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक एसयूवी सिएरा का इलेक्ट्रिक वर्जन सिएरा ईवी इस महीने अनवील कर सकती है। आईसीई सिएरा के प्रमोशन के दौरान टाटा ने इसके ईवी वर्जन की झलक भी दिखाई थी। टाटा सिएरा ईवी में ग्रिल-लेस फ्रंट, नया बंपर और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन देखने को मिलेगा।

बैटरी और ड्राइव ऑप्शन:

बैटरी पैक: 55kWh और 65kWh

ड्राइव लेआउट: RWD और AWD

प्लेटफॉर्म: Harrier EV आधारित

Jansatta Automobile Expert Conclusion

फरवरी 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद अहम रहने वाला है। जहां MG और BMW प्रीमियम SUV सेगमेंट को मजबूत करेंगी, वहीं Nissan और Tata मिड-सेगमेंट और EV मार्केट में नई हलचल लाएंगी। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह महीना आपके लिए खास साबित हो सकता है।

(Source – Autocar India)