टीवीएस मोटर ने अपनी लोकप्रिय 125cc बाइक राइडर 125 को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। 2027 टीवीएस राइडर 125 में अब स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग, चौड़ा पिछला टायर और 27W यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इस बाइक के टॉप मॉडल में ही मिलेंगे। बाइक का इंजन और गियरबॉक्स पहले जैसे ही हैं। यानी इस बार बदलाव मुख्य रूप से सेफ्टी, टायर और टेक्नोलॉजी से जुड़े हैं।

TVS Raider 125 के नए वेरिएंट की कीमत

अपडेटेड Raider 125 के चुनिंदा वेरिएंट की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत इस प्रकार बताई गई है:

ट्रैक्शन कंट्रोल से ज्यादा सुरक्षित होगी बाइक?

टीवीएस राइडर 125 के नए अपडेट में सबसे खास फीचर ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS) है। यह सिस्टम खास परिस्थितियों में पिछले पहिये की पकड़ बनाए रखने में मदद करता है। गीली सड़क, ढीली बजरी या कम ग्रिप वाली सतह पर एक्सीलरेशन के दौरान पिछला पहिया फिसलने लगे, तो ट्रैक्शन कंट्रोल इंजन की पावर को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। इस सिस्टम को स्विच भी किया जा सकता है। कंपनी की ओर से इसे 125cc मोटरसाइकिल सेगमेंट का खास फीचर बताया गया है। इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग भी नया फीचर

अपडेटेड राइडर 125 में इमरजेंसी ब्रेक वार्निंग फीचर भी दिया गया है। अचानक तेज ब्रेक लगाने पर यह पीछे चल रहे वाहन चालकों को सतर्क करने में मदद करता है। इससे पीछे से टक्कर होने का जोखिम कम करने में सहायता मिल सकती है।

पीछे का टायर हुआ चौड़ा, बड़ा रियर डिस्क ब्रेक भी

टीवीएस ने राइडर 125 के पिछले टायर में भी बदलाव किया है। पहले इसमें 110-सेक्शन का रियर टायर मिलता था, जबकि अपडेटेड मॉडल में 120-सेक्शन का चौड़ा टायर दिया गया है। चौड़ा टायर सड़क पर बेहतर पकड़ और बाइक को ज्यादा मजबूत लुक देने में मदद कर सकता है।

इसके अलावा, पिछले पहिये का छोटा पेटल-टाइप डिस्क ब्रेक बदलकर बड़ा पारंपरिक डिस्क ब्रेक दिया गया है। इन बदलावों का उद्देश्य बाइक की राइडिंग और ब्रेकिंग को बेहतर बनाना है।

USB Type-C चार्जिंग पोर्ट

आजकल बाइक पर नेविगेशन और कॉल अलर्ट के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल आम है, जिसे ध्यान में रखते हुए टीवीएस मोटर ने नई राइडर 125 में 27W आउटपुट वाला यूएसबी टाइप-सी फास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है। इससे सफर के दौरान कम्पैटिबल स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं।

टॉप वेरिएंट में टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है, जो स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन सहित 99 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स को सपोर्ट करता है। वेरिएंट के अनुसार डिस्प्ले और कनेक्टेड फीचर्स अलग हो सकते हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं

नए फीचर्स के बावजूद टीवीएस राइडर 125 के इंजन में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें पहले की तरह 125cc, एयर/ऑयल-कूल्ड, थ्री-वाल्व इंजन मिलता है। यह इंजन करीब 11 bhp पावर और 11 Nm टॉर्क जनरेट करता है तथा 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। बाइक में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट, राइडिंग मोड, स्प्लिट सीट का विकल्प, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।