भारत की प्रमुख टू-व्हीलर निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में नया मॉडल टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर (TVS Orbiter V1 electric scooter) लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे ऑर्बिटर सीरीज का सबसे किफायती मॉडल बनाया है। इस स्कूटर में 1.8kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो IDC के अनुसार 86 किलोमीटर की रेंज प्रदान करता है।

TVS Orbiter V1: बैटरी और रेंज

नए टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.8kWh बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी आईडीसी रेंज 86 किमी है और इसे जीरो से 80 प्रतिशत चार्ज होने में 2 घंटे 20 मिनट का समय लगता है।

फीचर्स और टेक्नोलॉजी

फीचर्स के मामले में नया मॉडल काफी हद तक V2 जैसा ही है, जिसमें मिलने वाले मुख्य फीचर्स में, 14-इंच फ्रंट और 12-इंच रियर व्हील, LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, OTA अपडेट, एंटी-थेफ्ट, क्रैश और जियो-फेंसिंग अलर्ट, Eco और Power मोड, हिल-होल्ड असिस्ट, रिवर्स फंक्शन (पार्किंग असिस्ट), क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा स्कूटर में 845 एमएम लंबी फ्लैट सीट और 34 लीटर अंडर-सीट स्टोरेज भी दिया गया है।

Battery-as-a-Service (BaaS) का विकल्प

टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो में Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प भी शुरू किया है। इसमें शुरुआती प्लान 862 रुपये प्रति माह से शुरू है, जिसकी अवधि 3 साल है। स्कूटर की वारंटी 5 साल या 70,000 किमी तक मिलती है, जिसके साथ अनलिमिटेड मंथली यूज मिलता है। इस विकल्प के तहत ग्राहक स्कूटर खरीदते समय बैटरी की पूरी कीमत नहीं चुकाते और मासिक सब्सक्रिप्शन के जरिए बैटरी का उपयोग करते हैं।

कीमत

नए टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत इस प्रकार है:

84,500 (एक्स-शोरूम दिल्ली), जिसमें पीएम ई-ड्राइव सब्सिडी शामिल है।

Battery-as-a-Service के साथ इसकी कीमत 49,999 से शुरू है।

नए टीवीएस ऑर्बिटर वी1 इलेक्ट्रिक स्कूटर की यह कीमत इसे ऑर्बिटर वी2 से करीब 15,000 सस्ता बनाती है, जिसकी कीमत 99,900 (एक्स-शोरूम) है।