Toyota Rumion E Variant Price Features: टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय एमपीवी टोयोटा रुमियन का नया एंट्री-लेवल ई वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया है और इस नए वेरिएंट को 9.56 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत के साथ मार्केट में उतारा गया है। नए वेरिएंट को इस कीमत पर लॉन्च करने के साथ ही रुमियन की शुरुआती कीमत 95 हजार रुपये तक कम हो गई है। नया वेरिएंट लॉन्च होने के बाद अब रुमियन एमपीवी कुल चार वेरिएंट (E, S, G और V) में उपलब्ध होगी।

Toyota Rumion के वेरिएंट और कीमत

Toyota Rumion Variant-wise Price (Ex-Showroom)

नए E वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट की कीमत पहले जैसी ही रखी गई है।

Toyota Rumion E वेरिएंट के फीचर्स

नया E ट्रिम बेस मॉडल होने के कारण इसमें बेसिक फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें प्रोजेक्टर हैलोजन हेडलाइट्स, LED टेल लाइट्स, 15-इंच स्टील व्हील्स, ऑल पावर विंडो, मैनुअल AC, 6 एयरबैग, हिल-होल्ड असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।

हालांकि इस वेरिएंट में कुछ फीचर्स जैसे इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्पीकर्स, रियर AC वेंट्स, पावर्ड ORVM, एडजस्टेबल IRVM नहीं मिलते हैं, इन फीचर्स के लिए ग्राहक को रुमियन का S वेरिएंट लेना होगा।

इंजन और परफॉर्मेंस

नई टोयोटा रुमियन E वेरिएंट में 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103 hp की पावर जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। कंपनी ने इस वेरिएंट न ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दिया है और न ही इसमें सीएनजी का विकल्प दिया गया है।

इन कारों से है मुकाबला

भारतीय बाजार में टोयोटा रुमियन का सीधा मुकाबला, मारुति अर्टिगा, मारुति एक्सएल6, किआ कैरेंस, किआ कैरेंस क्लैविस जैसे बड़े नामों के साथ होगा।

Jansatta Auto Expert Conclusion

नया E वेरिएंट लॉन्च कर टोयोटा ने रुमियन एमपीवी को और ज्यादा किफायती बना दिया है। हालांकि इसमें फीचर्स सीमित हैं, लेकिन 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे बजट MPV खरीदारों के लिए एक अच्छा विकल्प बना सकते हैं।