Mahindra ने फरवरी 2023 में अपनी एसयूवी कारों की 30,221 यूनिट को बेचा है। कंपनी ने फरवरी 2022 में 27,536 यूनिट को बेचा था जिसके मुकाबले महिंद्रा को 9.8% की साल-दर-साल वृद्धि मिली है। घरेलू कार निर्माता महिंद्रा, अब किआ, टोयोटा और होंडा से आगे निकलकर फरवरी 2023 की भारत में सबसे ज्यादा कार बेचने वाली मूल उपकरण निर्माता (Original equipment manufacturer) बन गई है।
जनवरी 2023 की संख्या की तुलना में महिंद्रा की कारों की बिक्री में 8.5% की गिरावट आई है क्योंकि उस महीने बिक्री में यह 33,040 थी। आइए नजर डालते हैं फरवरी 2023 में महिंद्रा की सबसे ज्यादा बिकने वाली 3 कारों पर
Mahindra Bolero
महिंद्रा बोलेरो फरवरी 2023 में अपनी कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। बोलेरो ने फरवरी 2023 में 9,782 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि फरवरी 2022 में 11,045 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो साल-दर-साल 11% की गिरावट दिखाती है। हालांकि, जब महीने-दर-महीने की तुलना की जाती है, तो बोलेरो फरवरी 2023 में 14% बढ़ी, क्योंकि जनवरी में बिक्री में 8,574 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई है। महिंद्रा जल्द ही बोलेरो का लंबा व्हीलबेस वाला एडिशन लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग चल रही है।
Mahindra Scorpio
महिंद्रा स्कॉर्पियो अपने सेगमेंट के साथ अपनी कंपनी की भी लोकप्रिय एसयूवी में से एक है जिसे कंपनी ने हाल ही में अपडेट वर्जन के साथ मार्केट में उतारा है। स्कॉर्पियो (एन, क्लासिक) की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 166% की आश्चर्यजनक बढ़ोतरी के साथ 6,950 यूनिट्स की बिक्री को दर्ज किया गया है। हालांकि, पिछले महीने की बिक्री की तुलना में संख्या में 20% की गिरावट आई है। फरवरी 2022 में स्कॉर्पियो की 2,610 यूनिट बिकीं जबकि जनवरी 2023 में इसकी 8,715 यूनिट बिकीं।
Mahindra Thar
Mahindra Thar को फरवरी 2023 में XUV700 से अधिक खरीदार मिले हैं। Thar की 5,004 इकाइयाँ बिकीं, जबकि XUV700 ने 4,505 इकाइयां बेचीं। पिछले महीने की तुलना में थार की बिक्री इस महीने प्लस में रही है क्योंकि क्योंकि जनवरी 2023 में इसकी 4,410 यूनिट्स बिकी थीं।