Tata Sierra waiting period 2026 Petrol and Diesel: टाटा मोटर्स की आइकॉनिक एसयूवी टाटा सिएरा ने शानदार वापसी करते ही बाजार में तहलका मचा दिया है। कंपनी को सिर्फ एक दिन में 70,000 से ज्यादा बुकिंग मिली हैं। 15 जनवरी 2026 से इसकी डिलीवरी शुरू हो चुकी है, जबकि बढ़ती मांग को देखते हुए टाटा मोटर्स प्रोडक्शन धीरे-धीरे बढ़ा रही है। ऐसे में अगर आप Tata Sierra खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपको इसके वेटिंग पीरियड के बारे में जरूर जान लेना चाहिए।

Tata Sierra Waiting Period Details

करना होगा इतना लंबा इंतजार

डीलर सूत्रों के मुताबिक, टाटा सिएरा वेटिंग पीरियड 3 से 4 महीने के बीच है। हालांकि, यह समय इंजन ऑप्शन, ट्रांसमिशन, वेरिएंट और कलर के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है।

इंजन ऑप्शन के हिसाब से टाटा सिएरा वेटिंग पीरियड

पेट्रोल वेरिएंट (NA और टर्बो) का वेटिंग पीरियड डीजल से 2–4 हफ्ते कम है

डीजल वेरिएंट की मांग ज्यादा होने के कारण इसका वेटिंग पीरियड लंबा है

Tata Sierra में तीन इंजन ऑप्शन मिलते हैं:

106hp नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

160hp टर्बो पेट्रोल

118hp डीजल इंजन

ऑटोमैटिक बनाम मैनुअल: किसमें ज्यादा इंतजार?

ऑटोमैटिक वेरिएंट का वेटिंग पीरियड

मैनुअल से 15–30 दिन ज्यादा

टर्बो-पेट्रोल इंजन सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है

Tata Sierra वेरिएंट्स और उनकी डिमांड

Tata Sierra कुल 7 ट्रिम्स में उपलब्ध है: स्मार्ट, प्योर, प्योर+, एडवेंचर, एडवेंचर+, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+ और मार्केट में अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड+ जैसे हाई-स्पेक वेरिएंट्स की मांग ज्यादा है, इसलिए इनका वेटिंग पीरियड भी लंबा है।

Tata Sierra कलर ऑप्शन और वेटिंग

Sierra के कलर ऑप्शन:

अंडमान एडवेंचर

प्रिस्टिन व्हाइट

प्योर ग्रे

बंगाल रूज

कूर्ग क्लाउड

मुन्नार मिस्ट

टाटा सिएरा के इस कलर की सबसे ज्यादा डिमांड

इन सभी कलर ऑप्शन में सबसे ज्यादा वेटिंग पीरियड मुन्नार मिस्ट कलर के लिए देखने को मिल रहा है।

Tata Sierra Price in India

टाटा सिएरा की एक्स-शोरूम कीमत ₹11.49 लाख से ₹21.49 लाख के बीच है और इसका मुकाबला भारतीय बाजार में हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, स्कोडा कुशाक, रेनॉल्ट डस्टर, मारुति सुजुकी विक्टोरिस, टोयोटा हाइडर और होंडा एलिवेट के साथ होगा।

Tata Sierra FAQ: टाटा सिएरा वेटिंग पीरियड के बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल

Q1. Tata Sierra का वेटिंग पीरियड कितना है?

A. टाटा सिएरा का वेटिंग पीरियड औसतन 3 से 4 महीने है, जो वेरिएंट और शहर के हिसाब से बदल सकता है।

Q2. कौन-सा Tata Sierra वेरिएंट सबसे ज्यादा डिमांड में है?

A. Accomplished और Accomplished+ जैसे हाई-एंड वेरिएंट्स की डिमांड सबसे ज्यादा है।

Q3. डीजल और पेट्रोल में किसका वेटिंग ज्यादा है?

A. डीजल वेरिएंट का वेटिंग पीरियड पेट्रोल से ज्यादा है।

Q4. Tata Sierra में कौन-सा कलर सबसे ज्यादा समय ले रहा है?

A. मुन्नार मिस्ट कलर में सबसे लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

Q5. Tata Sierra की डिलीवरी कब शुरू हुई?

A. टाटा सिएरा की डिलीवरी 15 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है।

Jansatta Automobile Expert Advice

यहां दिया गया वेटिंग पीरियड डीलर सूत्रों के हवाले से दिया गया है इसलिए वेटिंग पीरियड शहर और डीलरशिप के हिसाब से अलग हो सकता है। सटीक जानकारी के लिए अपनी नजदीकी Tata Motors डीलरशिप से संपर्क करें।

(Source – Autocar India)