टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी को बहुत जल्द लॉन्च करने वाला है, जिसके बारे में आई लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, Tata Sierra EV को 2026 की दूसरी तिमाही यानी अप्रैल से जून के बीच लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च के बाद सिएरा ईवी को मौजूदा फ्लैगशिप एसयूवी टाटा हैरियर ईवी से नीचे पोजिशन किया जाएगा। यहां जानें इसके पावरट्रेन से लेकर फीचर्स तक की कंप्लीट डिटेल।
Tata Sierra EV 2026: पावरट्रेन और ड्राइव ऑप्शन
टाटा मोटर्स ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि की है कि Sierra EV को दो ड्राइव ऑप्शन में पेश किया जाएगा, जो इस प्रकार हैं।
RWD (रियर-व्हील ड्राइव)
AWD (ऑल-व्हील ड्राइव)
यह Tata Harrier EV के बाद दूसरी Tata इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसमें AWD विकल्प मिलेगा।
संभावना इस बात की भी है कि सिएरा ईवी में पंच ईवी की तरह इंटीग्रेटेड ड्राइव यूनिट (IDU) तकनीक दी जा सकती है, जिसमें मोटर और अन्य प्रमुख पार्ट्स एक ही यूनिट में पैक होते हैं। इससे पावरट्रेन ज्यादा कॉम्पैक्ट और किफायती बनती है, जिससे कीमत प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिल सकती है।
डिजाइन में क्या होगा खास?
हाल ही में जारी हुए टाटा सिएरा टीजर के अनुसार, Sierra EV के एक्सटीरियर में ICE वर्जन से कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमें बॉडी कलर में सील्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, हल्के बदले हुए बंपर डिजाइन, मॉडर्न LED लाइटिंग एलिमेंट्स जैसे बदलाव शामिल हैं। इसके अलावा इंटीरियर लेआउट काफी हद तक ICE वर्जन जैसा हो सकता है। डिजाइन पेटेंट के अनुसार, इसमें प्रीमियम और टेक-फोकस्ड केबिन देखने को मिलेगा।
टाटा सिएरा ईवी संभावित फीचर्स
Tata Sierra EV में कई एडवांस फीचर्स दिए जा सकते हैं, जिसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले (ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप), पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और मल्टीपल ड्राइव मोड्स शामिल होंगे।
किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
लॉन्च के बाद टाटा सिएरा ईवी का मुकाबला मिडसाइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, मारुति ई विटारा, महिंद्रा बीई 6 के साथ होगा।
टाटा सिएरा संभावित कीमत
हालांकि कंपनी ने आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन बाजार में प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 17 लाख से 22 लाख के बीच हो सकती है।
Jansatta Auto Expert Conclusion
2026 में लॉन्च होने वाली टाटा सिएरा ईवी टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में एक अहम कड़ी साबित हो सकती है। RWD और AWD विकल्प, ट्रिपल स्क्रीन सेटअप और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह SUV भारतीय बाजार में Hyundai और Mahindra की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार दिख रही है। जैसे-जैसे लॉन्च डेट करीब आएगी, कंपनी इसके बैटरी पैक, रेंज और आधिकारिक कीमत से जुड़ी और जानकारियां साझा कर सकती है।
