Tata Sierra EV Price, Range, Features, Specifications: भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स कल यानी 30 जून 2026 को अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को लॉन्च करने जा रही है। लॉन्च से पहले जारी किए गए टीजर और ट्रेलर ने ऑटोमोबाइल मार्केट में उत्सुकता बढ़ा दी है। खासकर यूएई के प्रसिद्ध ताल मोरीब रेत के टीले पर इसकी ऑफ-रोड क्षमता का प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।
माना जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी कई मामलों में कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा से प्रेरित होगी और अपेक्षाकृत कम कीमत में दमदार फीचर्स के साथ बाजार में उतारी जाएगी।
65kWh बैटरी पैक के साथ आएगा बेस वेरिएंट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा ईवी के एंट्री-लेवल प्योर वेरिएंट में 65kWh का LFP (लिथियम फेरो फॉस्फेट) बैटरी पैक दिया जा सकता है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट्स में हैरियर ईवी की तरह 75kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है। इसके अलावा, हाई-एंड मॉडल में डुअल-मोटर ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम भी देखने को मिल सकता है, जिससे ऑफ-रोडिंग क्षमता और प्रदर्शन दोनों बेहतर होंगे।
500 किलोमीटर से ज्यादा की रियल-वर्ल्ड रेंज
हाल ही में जारी टीजर में 80 प्रतिशत बैटरी चार्ज पर 424 किलोमीटर की रेंज दिखाई गई थी। इसके आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि टाटा सिएरा ईवी की IDC प्रमाणित रेंज 600 किलोमीटर से अधिक हो सकती है, जबकि वास्तविक परिस्थितियों में यह 500 किलोमीटर से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज प्रदान कर सकती है। कंपनी द्वारा नए और अधिक कुशल इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम का इस्तेमाल किए जाने से इसकी एफिशिएंसी भी बेहतर रहने की उम्मीद है।
मिल सकते हैं कई टेरेन मोड्स
Tata Sierra EV में एडवांस्ड टेरेन रिस्पॉन्स सिस्टम दिए जाने की संभावना है। इसमें स्नो मोड, रेन मोड, सैंड मोड और कस्टम मोड जैसे ड्राइव मोड्स शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ड्राइवर को चार स्तर के रीजेनरेटिव ब्रेकिंग मोड्स (रीजेन लेवल 1, रीजेन लेवल 2, रीजेन लेवल 3 और रीजेन ऑफ) भी मिल सकते हैं।
डिजाइन में दिखेगी क्लासिक सिएरा की झलक
टाटा सिएरा ईवी का डिजाइन कंपनी की प्रतिष्ठित सिएरा एसयूवी से प्रेरित होगा। इसमें बड़े ग्लास एरिया, सिग्नेचर रैप-अराउंड रियर विंडो और आधुनिक एलईडी लाइटिंग सेटअप देखने को मिल सकता है। साथ ही, इसका केबिन प्रीमियम फीचर्स से लैस होने की उम्मीद है।
संभावित फीचर्स की बात करें,तो इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एडस (ADAS) 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्प्ल कारप्ले, वी2एल (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) तकनीक जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
संभावित कीमत
रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा सिएरा ईवी की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 22 लाख से 28 लाख के बीच हो सकती है। यह इसे भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बना सकती है।
