भारत में टाटा मोटर्स ने अपनी एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक SUV Tata Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये रखी गई है। यह अपडेटेड मॉडल स्टाइलिंग, फीचर्स और पावरट्रेन में बदलाव के साथ आया है। खास बात यह है कि नया मॉडल पहले से सस्ता भी हुआ है। पंच ईवी फेसलिफ्ट की बुकिंग शुरू हो चुकी है और डिलीवरी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

Tata Punch EV Facelift Price in India (एक्स-शोरूम)

फेसलिफ्ट से पहले Punch EV की कीमत 9.99 लाख से 14.44 लाख के बीच थी। अब नई Punch EV की कीमत 9.69 लाख से 12.59 लाख तक है।

वेरिएंट-वाइज कीमत (लाख, एक्स-शोरूम)

क्या है फायदा ?

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का बेस वेरिएंट पहले के मुकाबले 30,000 रुपये सस्ता हो गया है।

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का टॉप वेरिएंट (बड़ी बैटरी) अब पहले के मुकाबले 1.85 लाख रुपये सस्ता हो गया है।

Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प

टाटा ने Battery-as-a-Service (BaaS) स्कीम भी शुरू की है, जिसमें कार की शुरुआती कीमत 6.49 लाख (एक्स-शोरूम) रुपये हो जाती है और ग्राहक को बैटरी उपयोग शुल्क के रूप में 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा। टाटा मोटर्स का यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए बेहतर है जो कम शुरुआती कीमत में EV खरीदना चाहते हैं।

Tata Punch EV Facelift Battery and Range

नई Punch EV दो नई बैटरी ऑप्शन के साथ आती है:

30kWh बैटरी – ARAI रेंज 365km

40kWh बैटरी – ARAI रेंज 468km

C75 रियल-वर्ल्ड रेंज: 355km

टाटा मोटर्स इस बैटरी पर लाइफटाइम, अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी दे रही है।

Motor, Power और Performance

कंपनी के अनुसार, टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 9 सेकंड से कम (40kWh) में हासिल कर सकता है और इसकी रीस्टार्ट ग्रेडेबिलिटी 32 प्रतिशत है।

नई पंच ईवी में तीन 3 ड्राइव मोड City, Eco, Sport मिलते हैं, जिसके साथ 4 लेवल रीजेनरेटिव ब्रेकिंग (पैडल शिफ्टर से कंट्रोल), फास्ट चार्जिंग अपडेट, 65kW DC फास्ट चार्जर सपोर्ट मिलता है।

नई बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जता है और 15 मिनट में 135km तक रेंज टॉप-अप मिल जाती है। नई बैटरी और पावरट्रेन में बेहतर थर्मल मैनेजमेंट और कम वायरिंग कॉम्प्लेक्सिटी दी गई है।

Tata Punch EV Facelift Exterior

फेसलिफ्ट मॉडल में हल्के लेकिन महत्वपूर्ण डिजाइन अपडेट दिए गए हैं, जिसमें क्लोज्ड-ऑफ फ्रंट ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, Y-शेप LED DRLs, 16-इंच एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील, कनेक्टेड LED टेललैंप, 195mm ग्राउंड क्लियरेंस, 450mm वॉटर वेडिंग क्षमता, नए ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

Tata Punch EV Facelift Interior

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट का इंटीरियर लेआउट पहले जैसा है, लेकिन नए ट्रिम फिनिश दिए गए हैं।

Tata Punch EV Facelift Features

टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट में मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन (हायर वेरिएंट), 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स को दिया गया है।

सेफ्टी फीचर्स में कंपनी ने 6 एयरबैग (स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल-होल्ड असिस्ट, टीएमपीएस, ISOFIX माउंट और हाई बीम असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Tata Punch EV Facelift Rivals

इलेक्ट्रिक सब-कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Punch EV का मुकाबला एमजी कॉमेट और सिट्रोएन ईसी3 से होता है, जिसे टाटा ने अपनी लाइनअप में यह Tata Tiago EV से ऊपर और Tata Nexon EV से नीचे पोजिशन किया है।

Jansatta Auto Expert Conclusion

नई टाटा पंच ईवी फेसलिफ्ट न केवल पहले से सस्ती हुई है, बल्कि इसमें ज्यादा रेंज, बेहतर फास्ट चार्जिंग और अपडेटेड फीचर्स भी मिलते हैं। 468km तक की रेंज और BaaS विकल्प के साथ यह शहरी और हाईवे दोनों उपयोग के लिए एक आकर्षक EV विकल्प बनकर उभरी है। अगर आप 10-12 लाख रुपये के बजट में लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक SUV देख रहे हैं, तो Tata Punch EV फेसलिफ्ट एक मजबूत दावेदार साबित हो सकती है।