टाटा मोटर्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा सिएरा ईवी (Tata Sierra EV) को लॉन्च कर दिया है। इस गाड़ी के लॉन्च होने से पहले ही टाटा मोटर्स की गाड़ियों को पसंद करने वाले लोगों कि धड़कनें इस गाड़ी का टीजर और ट्रेलर देखकर ही बढ़ गई थी। कंपनी ने सिएरा ईवी को मार्केट में इस गाड़ी को लाने के 7 महीने के इंतजार के बाद लॉन्च किया है। सिएरा ईवी की सीधी टक्कर महिंद्रा की BE 6, मारुति की ई विटारा, Vinfast VF6, Hyundai Creta Electric, और MG ZS EV से होगी। सिएरा ईवी इन्हीं सेग्मेंट की गाड़ियों का मुकाबला करेगी।
2 बैटरी यूनिट का मिलेगा ऑप्शन
टाटा सिएरा ईवी को कंपनी ने 2 बैटरी यूनिट ऑप्शन में लॉन्च किया है। यह गाड़ी 63kWh और 75kWh यूनिट में मिलेगी। दोनों यूनिट में यह गाड़ी स्टैंडर्ड तौर पर एक सिंगल रियर-माउंटेड मोटर (RWD) मिलती है, साथ ही बड़े पैक में डुअल-मोटर AWD ले आउट भी मिलता है, जो 504Nm टॉर्क बनाता है। बूस्ट मोड चालू होने पर सिएरा EV AWD 5.8 सेकंड में 0-100kph की स्पीड पकड़ लेती है। यह गाड़ी टाटा हैरियर EV जैसे ही Acti.ev+ आर्किटेक्चर पर बनी है।
टाटा सिएरा ईवी के वेरिएंट्स और उनकी कीमत
| वेरिएंट (ट्रिम) | 63 kWh RWD (कीमत, लाख रुपये) | 75 kWh RWD (कीमत, लाख रुपये) | 75 kWh AWD (कीमत, लाख रुपये) |
| प्योर (Pure) | 18.79 | — | — |
| प्योर एस (Pure S) | 19.99 | — | — |
| एडवेंचर (Adventure) | 20.99 | 22.19 | — |
| एम्पावर्ड (Empowered) | 22.79 | 23.79 | — |
| एम्पावर्ड ए (Empowered A) | — | 24.79 | 25.99 |
गाड़ी में मिलेंगे 6 मोड
सिएरा EV AWD में ऑफ-रोड-सेंट्रिक फीचर्स भी हैं जैसे छह टेरेन मोड (नॉर्मल, ग्रास/स्नो, मड/ग्रेवल, सैंड, रॉक क्रॉल, और कस्टम), लो-स्पीड क्रूज़ कंट्रोल और एक 540-डिग्री कैमरा (अंडरफ्लोर व्यू के साथ 360-डिग्री सराउंड)।
Maruti Wagon R Flex Fuel की डिलीवरी शुरू, अब प्राइवेट खरीदार भी खरीद सकेंगे, कीमत ₹7.24 लाख
फुल चार्ज पर कितना किलोमीटर चलेगी यह गाड़ी?
इस गाड़ी का जब टीजर लॉन्च किया गया था तभी से यह अनुमान लगाया जाने लगा था कि यह गाड़ी फुल चार्ज पर 600 से अधिक किलीमीटर की रेंज देगी। अब इसकी लॉन्चिंग के वक्त कंपनी की तरफ से इसकी रेंज का खुलासा कर दिया गया है। MIDC-सर्टिफाइड रेंज की बात करें तो Sierra EV के 75kWh वेरिएंट में यह गाड़ी 665 किलोमीटर तक चलेगी जबकि 63kWh के वर्जन में 565 किलोमीटर चलेगी।
फास्ट चार्जर से कितना लगेगा समय?
कंपनी ने 120kW DC फास्ट चार्जर का इस्तेमाल करके 15 मिनट में 263 किलोमीटर तक की रेंज टॉप-अप का भी दावा किया है। कंपनी का क्लेम है कि 20-80 परसेंट चार्ज होने में लगभग 26 मिनट का समय लगेगा। टाटा के बाकी EV लाइन-अप की तरह Sierra EV में भी लाइफटाइम बैटरी वारंटी मिलेगी जो असल में रजिस्ट्रेशन की तारीख से 15 साल के समय को दर्शाती है।
इन 7 कलर ऑप्शन में मिलेगी सिएरा ईवी
सिएरा EV आपको सात कलर ऑप्शन में मिलेगी। इसमें प्रिस्टीन व्हाइट, कूर्ग क्लाउड, अंडमान एडवेंचर, प्योर ग्रे और बंगाल रूज शामिल हैं। सिएरा EV के लिए 2 कलर एक्सक्लूसिव हैं ऋषिकेश रैपिड्स और नैनीताल नॉक्टर्न।
लॉन्च से पहले लीक हुई नई हुंडई आई20, जानें डिजाइन, फीचर्स और संभावित इंजन विकल्पों की कंप्लीट डिटेल
सिएरा ईवी का बूट स्पेस
बात करें टाटा सिएरा EV के इंटीरियर फीचर्स की तो इस गाड़ी का लेआउट ICE वर्जन जैसा ही है, लेकिन कलर स्कीम में थोड़ा अंतर है। सिएरा EV में भी ICE सिएरा जैसा ही 622-लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। पार्सल शेल्फ तक नापने पर बूट स्पेस 450 लीटर है। पीछे की सीटों को फोल्ड करने पर कुल लगेज स्पेस 1,257 लीटर है।
गाड़ी में मिलने वाले अन्य फीचर्स
इसके अलावा वेरिएंट के हिसाब से, Sierra EV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, एम्बिएंट लाइटिंग, 12-स्पीकर वाला JBL ब्लैक साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, बॉस मोड, केबिन एयर प्यूरीफायर, पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पावर्ड टेलगेट, लेवल 2 ADAS, कनेक्टेड कार टेक, ऑटो पार्क असिस्ट, हेड्स-अप डिस्प्ले, डिजिटल की, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, V2L और V2V फंक्शनैलिटी जैसे फीचर्स इस गाड़ी में मिलेंगे। इसमें हैरियर EV से समन मोड और ड्राइवपे इन-कार पेमेंट फीचर भी लिया गया है।
