Tata Electric Cars Discount February 2026: देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने फरवरी 2026 के लिए अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर भारी भरकम डिस्काउंट की घोषणा की है और यह डिस्काउंट मॉडल वर्ष 2025 (MY2025) और मॉडल वर्ष 2026 (MY2026) दोनों पर लागू है। हालांकि, टाटा टिगोर ईवी को इस डिस्काउंट लिस्ट से बाहर रखा गया है।

डिस्क्लेमर: टाटा मोटर्स की यह छूट शहर, डीलर और स्टॉक उपलब्धता के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। सटीक जानकारी के लिए नजदीकी टाटा डीलरशिप से संपर्क करें।

Tata Curvv EV Discounts February 2026

अधिकतम छूट: 3.80 लाख तक

टाटा की सभी EVs में Curvv EV पर सबसे ज्यादा छूट दी जा रही है।

MY2025 Curvv EV: 3,80,000 तक का फायदा

MY2026 Curvv EV: 3,30,000 तक की छूट

कीमत:

शुरुआती कीमत: 17.49 लाख (Creative 45)

टॉप वेरिएंट: 22.24 लाख (Empowered+ A Dark)

Tata Punch EV Discounts February 2026

अधिकतम छूट: 1.60 लाख तक

टाटा पंच ईवी कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक एसयूवी है।

MY2025 मॉडल: 1,60,000 तक की छूट

MY2026 मॉडल: 90,000 तक का डिस्काउंट

कीमत: 9.99 लाख से 14.44 लाख

Tata Harrier EV Discounts February 2026

छूट: 1.50 लाख तक

Tata की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV पर दोनों मॉडल ईयर में समान छूट दी जा रही है।

MY2025 और MY2026: 1,50,000 तक

कीमत: 21.49 लाख से 30.23 लाख

Tata Tiago EV Discounts February 2026

अधिकतम छूट: 1.50 लाख तक

टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tiago EV पर भी आकर्षक ऑफर मिल रहा है।

MY2025: 1,50,000 तक

MY2026: 60,000 तक

कीमत: 7.99 लाख से 11.14 लाख

Tata Nexon EV Discounts February 2026

अधिकतम छूट: 1.20 लाख तक

भारत की सबसे लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Nexon EV पर भी फरवरी में फायदा मिलेगा।

MY2025 मॉडल: 1,20,000 तक

MY2026 मॉडल: 30,000 तक

कीमत: 12.49 लाख से 17.49 लाख

क्यों फायदेमंद है फरवरी 2026 में Tata EV खरीदना?

MY2025 स्टॉक क्लियरेंस के चलते भारी छूट

ईवी पर कम रनिंग कॉस्ट और जीरो एमिशन

कई राज्यों में रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन में छूट

फ्यूचर-रेडी टेक्नोलॉजी और मजबूत चार्जिंग नेटवर्क

Tata Motors EV Discount February 2026 FAQ: टाटा मोटर्स ईवी डिस्काउंट में बारे में लगातार पूछे जाने वाले सवाल

Q1. फरवरी 2026 में Tata की किस EV पर सबसे ज्यादा छूट मिल रही है?
A. Tata Curvv EV पर अधिकतम ₹3.80 लाख तक की छूट मिल रही है।

Q2. क्या Tata Tigor EV पर भी डिस्काउंट मिल रहा है?
A. नहीं, Tata Tigor EV को फरवरी 2026 की डिस्काउंट लिस्ट में शामिल नहीं किया गया है।

Q3. MY2025 और MY2026 मॉडल में क्या फर्क है?
A. MY2025 मॉडल पुराने स्टॉक होते हैं, इसलिए उन पर ज्यादा छूट मिलती है, जबकि MY2026 मॉडल नए होते हैं जिन पर कम डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Q4. क्या ये डिस्काउंट पूरे भारत में लागू हैं?
A. छूट शहर और डीलर के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। अंतिम ऑफर के लिए डीलर से पुष्टि जरूरी है।

Q5. Tata EV खरीदते समय कौन-सी EV सबसे किफायती है?
A. Tata Tiago EV इस समय टाटा की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है।

Jansatta Automobile Expert Conclusion

अगर आप 2026 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो फरवरी 2026 Tata EV खरीदने के लिए बेहतरीन मौका है। खासतौर पर MY2025 मॉडल्स पर मिल रही भारी छूट बजट-फ्रेंडली डील साबित हो सकती है। ऑटो सेक्टर की ताजा खबरों के लिए जुड़ें रहे jansatta.com/automobile के साथ।