सुजुकी ने हाल ही में अपने पॉपुलर स्कूटर एक्सेस का फुल इलेक्ट्रिक अवतार Suzuki e-Access भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती कीमत 1.88 लाख रुपये रखी गई है। इस स्कूटर की बढ़ाने के लिए अब कंपनी ने इसपर डिस्काउंट ऑफर जारी किया है, जिसमें संभावित ग्राहकों को 19,800 के बेनिफिट दिए जा रहे हैं, जिसकी पूरी डिटेल नीचे दी गई है।
Suzuki e-Access पर कैसे मिलेगा डिस्काउंट
सुजुकी ई-एक्सेस पर जारी किया गया डिस्काउंट सीधा कैश डिस्काउंट नहीं है, इसे कंपनी ने दो हिस्सो मे बांटा है, जो इस प्रकार है।
लॉयल्टी और वेलकम बोनस
इस भाग में मौजूदा सुजुकी टू-व्हीलर मालिकों को 10,000 का लॉयल्टी बोनस दिया जाएगा, जबकि अन्य ब्रांड से स्विच करने वाले ग्राहकों को 7,000 का वेलकम बोनस दिया जाएगा।
फाइनेंस बेनिफिट
दूसरे पार्ट फाइनेंस बेनिफिट का है, जिसमें पार्टनर फाइनेंस कंपनियों के जरिए लोन लेने पर ग्राहक को 9,800 तक का फाइनेंस बेनिफिट दिया जाएगा और इस फाइनेंस प्लान में ब्याज दर 5.99% से शुरू होंगी।
अगर कोई मौजूदा सुजुकी टू व्हीलर ग्राहक इस फाइनेंस स्कीम को चुनता है, तो उसको ऊपर बताए गए कुल 19,800 के बेनिफिट मिल सकते हैं।
वारंटी और बायबैक गारंटी
सुजुकी ने इस बेनिफिट ऑफर के अलावा ईवी को लेकर ग्राहकों के बीच दो बड़ी चिंताओं पर काम करते हुए बैटरी लाइफ और रीसेल वैल्यू पर ध्यान दिया है, जिसमें 7 साल या 80,000 किमी तक एक्सटेंडेड वारंटी (फ्री) मिलेगी और 3 साल बाद 60 प्रतिशत एक्स-शोरूम कीमत पर बायबैक गारंटी दी जाएगी। 4 साल बाद 50 प्रतिशत तक बायबैक वैल्यू दी जाएगी।
Suzuki e-Access: बैटरी, रेंज और फीचर्स
| फीचर | डिटेल |
| बैटरी पैक | 3.07 kWh |
| पीक पावर | 4.1 kW |
| टॉर्क | 15 Nm |
| रेंज | 95KM |
| वजन | 122 किलोग्राम |
| राइडिंग मोड | 3 |
| ब्रेकिंग सिस्टम | रीजनरेटिव ब्रेकिंग |
