भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में सिंपल एनर्जी ने अपना नया फ्लैगशिप स्कूटर सिंपल अल्ट्रा बाजार में उतार दिया है। यह स्कूटर कंपनी के Gen 2 पोर्टफोलियो का हिस्सा है और अब देशभर में टेस्ट राइड और खरीद के लिए उपलब्ध है।

Simple Ultra की बैटरी और रेंज

Simple Ultra में 6.5kWh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो कंपनी के अनुसार 400 किलोमीटर (IDC रेंज) तक चल सकती है। यह रेंज इसे भारत के सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल करती है।

दमदार परफॉर्मेंस और स्पीड

इस स्कूटर की परफॉर्मेंस भी काफी शानदार है और कंपनी के अनुसार, यह भारत का दूसरा सबसे तेज इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसमें टॉप 115 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो 0 से 40 किलोमीटर की स्पीड महज 2.77 सेकंड में पकड़ लेता है।

एडवांस फीचर्स

सिंपल अल्ट्रा को कई आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें चार-लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 7-इंच डिजिटल डिस्प्ले, बेहतर स्टेबिलिटी और सेफ्टी सिस्टम दिया गया है।

पोर्टफोलियो में सबसे प्रीमियम मॉडल

सिंपल अल्ट्रा, कंपनी के लाइनअप में सबसे ऊपर आता है। इससे पहले कंपनी ने सिंपल वन और सिंपल वनएस के सेकंड जनरेशन मॉडल लॉन्च किए थे, लेकिन अल्ट्रा को सबसे ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ पेश किया गया है।

उपलब्धता और विस्तार योजना

सिंपल एनर्जी फिलहाल भारत के कई शहरों में अपने लगभग 70 टचपॉइंट्स के जरिए सेवाएं दे रही है, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, पटना, भोपाल, हैदराबाद और चेन्नई शामिल हैं। कंपनी जल्द ही नागपुर, रांची और भुवनेश्वर जैसे नए शहरों में भी विस्तार करने की योजना बना रही है।