अगर आप जुलाई 2026 में नई रेनॉल्ट कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। दरअसल, रेनॉल्ट इंडिया ने जुलाई 2026 के लिए अपनी लोकप्रिय कारों Kiger, Triber और Kwid पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें इस महीने सबसे ज्यादा फायदा Renault Kiger पर मिल रहा है, जहां ग्राहकों को 1.25 लाख तक के बेनिफिट दिए जा रहे हैं।
कंपनी की नई रेनॉल्ट डस्टर पर फिलहाल कोई आधिकारिक ऑफर नहीं दिया गया है। कंपनी के अनुसार ये ऑफर्स 31 जुलाई 2026 तक मान्य हैं। ऑफर की राशि शहर, डीलरशिप और स्टॉक उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।
Renault Kiger Discount July 2026
जुलाई 2026 में Renault Kiger पर सबसे अधिक 1.25 लाख तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। यह अधिकतम ऑफर केरल के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है।
केरल में मिलने वाले लाभ
कैश डिस्काउंट: 50,000 रुपये
एक्सचेंज बोनस: 50,000 तक
स्क्रैपेज बेनिफिट: 25,000 तक
लॉयल्टी बोनस: 18,000 तक
गुजरात में ऑफर
कैश डिस्काउंट: 30,000
एक्सचेंज बोनस: 40,000 तक
अन्य राज्यों में
कैश डिस्काउंट: 20,000
एक्सचेंज बोनस: 25,000 तक
इसके साथ ही स्क्रैपेज, लॉयल्टी और रेफरल बेनिफिट भी उपलब्ध हैं। रेनॉल्ट काइगर की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख से 10.35 लाख के बीच है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, किआ सोनेट, हुंडई वेन्यू, स्कोडा कायलाक और टाटा नेक्सॉन जैसी कॉम्पैक्ट एसयूवी से है।
Renault Triber Discount July 2026
Renault Triber पर भी कंपनी आकर्षक ऑफर्स दे रही है। केरल के ग्राहकों को ₹60,000 तक का कुल लाभ मिल सकता है।
केरल में
कैश डिस्काउंट: 30,000
एक्सचेंज बोनस: 30,000 तक
गुजरात में
कुल लाभ: 45,000 तक
कैश डिस्काउंट: 25,000
एक्सचेंज बोनस: 25,000 तक
अन्य राज्यों में
कुल लाभ: 30,000 तक
कैश डिस्काउंट: 15,000
एक्सचेंज बोनस: 15,000
इसके अलावा पात्र ग्राहकों को लॉयल्टी बोनस, कॉर्पोरेट ऑफर और रूरल बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं। रेनॉल्ट ट्राइबर की एक्स-शोरूम कीमत 5.81 लाख से 8.48 लाख तक है। यह बजट MPV सेगमेंट में एक लोकप्रिय विकल्प है।
Renault Kwid Discount July 2026
जुलाई 2026 में 2026 रेनॉल्ट क्विड पर चुनिंदा राज्यों में 15,000 तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि यह ऑफर केरल, असम, कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में लागू नहीं है। वहीं, पुराने मॉडल वाली क्विड पर स्थान के अनुसार 30,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है।
रेनॉल्ट क्विड की एक्स-शोरूम कीमत 4.53 लाख से 5.61 लाख के बीच है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो के10, मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और टाटा टियागो से होता है।
ऑफर लेते समय इन बातों का रखें ध्यान
रेनॉल्ट इंडिया द्वारा इन कारों पर जारी किया गया डिस्काउंट और बेनिफिट ऑफर्स 31 जुलाई 2026 तक वैध हैं, जो लाभ शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ग्राहकों को डिस्काउंट एक्सचेंज, स्क्रैपेज और लॉयल्टी बोनस पात्रता के आधार पर मिलेंगे। अंतिम ऑफर की जानकारी के लिए नजदीकी रेनॉल्ट डीलरशिप से संपर्क करना बेहतर रहेगा।
