Renault Duster Hybrid का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए कंपनी की तरफ से बड़ी अपडेट आई है। रेनॉल्ट इंडिया ने नई स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड एसयूवी की बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी के मुताबिक, रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड का एआरएआई-सर्टिफाइड माइलेज 29 किलोमीटर प्रति लीटर है। कंपनी ने इसकी इस हाइब्रिड एसयूवी की बुकिंग के लिए 21,000 का टोकन अमाउंट निर्धारित किया है।
भारत में नई डस्टर हाइब्रिड को 17 अक्टूबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। इस हाइब्रिड मॉडल में पेट्रोल इंजन के साथ इलेक्ट्रिक मोटर भी मिलेगी, जिससे बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी हासिल करने में मदद मिलेगी। इसकी कीमत का ऐलान लॉन्च के समय होने की उम्मीद है।
Renault Duster Hybrid Booking: कहां और कैसे होगी बुकिंग ?
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड की बुकिंग 9 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गई है, जिसके बाद इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक रेनॉल्ट इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट या कंपनी की अधिकृत डीलरशिप के जरिए बुक कर सकते हैं, जिसके लिए ग्राहकों को 21,000 रुपये की बुकिंग राशि देनी होगी।
Renault Duster Hybrid Mileage: 1 लीटर पेट्रोल में 29 किलोमीटर चलने का दावा
नई डस्टर हाइब्रिड की सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है। रेनॉल्ट ने इसके लिए 29 kmpl का ARAI-सर्टिफाइड फ्यूल एफिशिएंसी आंकड़ा बताया है। यह मौजूदा डस्टर के टर्बो-पेट्रोल वर्जन के मुकाबले काफी ज्यादा है। माइलेज के आंकड़ों की तुलना करें तो, डस्टर के सभी इंजन की माइलेज इस प्रकार है।
| Renault Duster का पावरट्रेन | ARAI-सर्टिफाइड माइलेज |
| 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल | 19.41 kmpl |
| 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल मैनुअल | 17.75 kmpl |
| 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल ऑटोमैटिक | 18.45 kmpl |
| 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड | 29 kmpl |
29 kmpl के दावे के कारण यह एसयूवी उन ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो बड़ी गाड़ी के साथ पेट्रोल खर्च को भी नियंत्रित रखना चाहते हैं।
Renault Duster Hybrid Engine: पेट्रोल इंजन के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर
रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड में 1.8-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह दो इलेक्ट्रिक मोटरों और 1.4 kWh बैटरी पैक के साथ काम करता है। कंपनी के बताए स्पेसिफिकेशन के अनुसार, इसका ज्वाइंट पावर आउटपुट 160 एचपी और टॉर्क 172 एनएम है।
इसका ई-टेक स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम जरूरत के मुताबिक पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर के बीच काम का बंटवारा करता है। कम स्पीड पर कुछ परिस्थितियों में गाड़ी इलेक्ट्रिक पावर से चल सकती है। ब्रेक लगाने और गाड़ी की रफ्तार कम होने पर ऊर्जा वापस बैटरी में जमा करने की सुविधा भी मिलती है।
क्या Renault Duster Hybrid को चार्ज करना पड़ेगा?
इस स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड SUV को इलेक्ट्रिक कार की तरह बाहरी चार्जर से प्लग इन करने की जरूरत नहीं है। इसकी बैटरी गाड़ी चलने के दौरान और ब्रेकिंग के समय ऊर्जा रिकवरी के जरिए चार्ज होती है।
Renault Duster Hybrid Price: कितनी हो सकती है कीमत?
Renault ने अभी Duster Hybrid की कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। कीमत की जानकारी लॉन्च के समय सामने आने की उम्मीद है। मौजूदा पेट्रोल Duster की कीमत और हाइब्रिड सिस्टम की तकनीक को देखते हुए इसकी पोजिशनिंग मौजूदा लाइनअप के ऊपरी वेरिएंट्स से ऊपर हो सकती है, लेकिन इसकी पुष्टि कीमत घोषित होने के बाद ही होगी।
किन SUV से होगा मुकाबला?
Renault Duster Hybrid का मुकाबला मिडसाइज SUV सेगमेंट में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड विकल्पों से होगा। इनमें Maruti Suzuki Grand Vitara Hybrid और Toyota Urban Cruiser Hyryder Hybrid शामिल हैं। Maruti Suzuki Victoris का हाइब्रिड वर्जन भी इस सेगमेंट में प्रतिस्पर्धी विकल्प है।
