रेनॉल्ट इंडिया ने भारतीय बाजार में रेनॉल्ट डस्टर एडवेंचर एडिशन (Renault Duster Adventure Edition) लॉन्च कर दिया है। इस स्पेशल एडिशन की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.99 लाख रुपये रखी गई है और यह नया एडिशन डस्टर एसयूवी के इवोल्यूशन ट्रिम पर आधारित है और इसमें कई अतिरिक्त फीचर्स के साथ खास डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं।

एडवेंचर एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका यूनिक ग्राफिक्स पैकेज है, जिसमें कार के रियर क्वार्टर पर लेह के टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन्स और जियोग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स (34.27 N, 77.60 E) दिए गए हैं। यह डिजाइन उन कठिन पहाड़ी इलाकों को दर्शाता है, जहां डस्टर की टेस्टिंग की गई थी।

यह डस्टर का आइकॉनिक एडिशन के बाद दूसरा स्पेशल एडिशन है और इसे कंपनी ने तीनों इंजन विकल्पों के साथ पेश किया है।

Renault Duster Adventure Edition की कीमत

Renault Duster Adventure Edition में नया क्या है?

एडवेंचर एडिशन को सामान्य डस्टर से अलग बनाने के लिए कंपनी ने कई एक्सक्लूसिव एलिमेंट्स जोड़े हैं, जिसके तहत मुख्य बदलावों में लेह के टोपोग्राफिकल कंटूर लाइन्स वाला स्पेशल डेकल, 34.27 N और 77.60 E जियोग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स, फ्रंट डोर पर Adventure Edition बैज, स्पेशल एडवेंचर थीम फ्लोर मैट्स और एक्सक्लूसिव एक्सटीरियर स्टाइलिंग शामिल हैं।

Renault Duster Adventure Edition Features

रेनॉल्ट डस्टर एडवेंचर एडिशन, इवोल्यूशन कैप्चर पर आधारित है लेकिन इसमें टेक्नो स्टूडियो के कुछ प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें मिलने वाले प्रमुख फीचर्स में 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच TFT डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस एप्पल कारप्ले, 17 इंच अलॉय व्हील्स, ऑल-LED लाइटिंग, 6 एयरबैग
पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड टेलगेट और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल शामिल हैं।

Renault Duster Adventure Edition Engine and Powertrain

एडवेंचर एडिशन में रेगुलर डस्टर वाले ही इंजन विकल्प दिए गए हैं, जिसमें 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन शामिल है। इन इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 6 स्पीड डीसीटी ऑटोमैटिक का विकल्प दिया गया है।