फ्रेंच कार निर्माता रेनॉल्ट ने अपने नए कॉम्पैक्ट एसयूवी रेनॉल्ट ब्रिजर से पर्दा उठा दिया है, जिसे भारत में लॉन्च करने की योजना पर काम किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय मार्केट में रेनॉल्ट ब्रिजर को 2027 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा, जिसे कंपनी की लाइन-अप में रेनॉल्ट कीगर और रेनॉल्ट डस्टर के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि, इस एसयूवी को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया जाएगा और उसके बाद दुनिया के अन्य देशों में भेजा जाएगा।

Renault Bridger Concept: डिजाइन

Renault Bridger Concept
Renault Bridger Concept

रेनॉल्ट ब्रिजर कॉन्सेप्ट एसयूवी का डिजाइन काफी हद तक बॉक्सी और मस्कुलर रखा गया है। इसके फ्रंट में एलईडी लाइट स्ट्रिप्स के साथ बीच में इलुमिनेटेड “RENAULT” लैटर्स को दिया गया है। इसके अलावा फ्रंट में बड़ा ब्लैक-आउट ग्रिल सेक्शन, स्कल्प्टेड बोनट और मजबूत स्किड प्लेट और चौड़ा एयर डैम दिया गया है, जिसे एसयूवी का लुक ऑफ-रोडिंग कैरेक्टर को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Renault Bridger Concept: साइड और रियर डिजाइन

Renault Bridger Concept Side
Renault Bridger Concept Side

रेनॉल्ट ब्रिजर के साइड प्रोफाइल की बात करें, तो इसके साइड में भी कंपनी ने कुछ खास एलिमेंट्स को दिया है, जिसमें स्क्वायर व्हील आर्च क्लैडिंग, 18-इंच स्क्वायर-स्पोक अलॉय व्हील्स, 200 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस और सी पिलर में इंटीग्रेटेड रियर डोर हैंडल शामिल है।

Renault Bridger Concept Rear
Renault Bridger Concept Rear

रियर प्रोफाइल में सबसे बड़ा हाइलाइट टेलगेट पर लगा स्पेयर व्हील है, जो इस एसयूवी को एक रग्ड लुक देता है। साथ ही शार्प एलईडी टेललैंप और मजबूत स्किड प्लेट भी दी गई है।

Renault Bridger Concept: इंटीरियर और स्पेस

Renault Bridger Concept Pro
Renault Bridger Concept Pro

कंपनी ने अभी तक ब्रिजर का पूरा इंटीरियर रिवील नहीं किया है लेकिन हाल में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे स्पेस के मामले में इसे सेगमेंट में काफी बेहतर बताया जा रहा है। जिसमें रियर सीट 200 एमएम और 400 लीटर बूट स्पेस मुख्य आकर्षण हो सकते हैं, जो सब-4 मीटर SUV के मुकाबले ज्यादा केबिन स्पेस बन जाएगा। कंपनी के मुताबिक इसका बूट स्पेस किआ सेरोस से भी करीब 10 लीटर ज्यादा होगा।

Renault Bridger Concept: पावरट्रेन

Renault Bridger Concept Front
Renault Bridger Concept Front

रेनॉल्ट ब्रिजर को मल्टी एनर्जी एसयूवी के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें कंपनी पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड पावरट्रेन और फुल इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करेगी। यह एसयूवी R-GMP प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसमें क्लास-लीडिंग फ्यूल एफिशिएंसी मिलेगी।

Renault Bridger India Launch

नई रेनॉल्ट ब्रिजर को भारत में 2027 के अंत तक लॉन्च किया जाएगा, जिसका निर्माण चेन्नई स्थित रेनॉल्ट प्लांट में किया जाएगा और लॉन्च के बाद भारत में ही तैयार की गई यूनिट को विदेशी बाजारों में भेजा जाएगा।

(All Image Source- Top Gear website)