Best Electric Cycle in India on Diwali 2026: दिवाली का फेस्टिव सीजन शुरू हो चुका है और इस दौरान खरीदारी के साथ प्रदूषण को लेकर भी चिंता बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप रोजाना ऑफिस, बाजार या आसपास आने-जाने के लिए कोई किफायती विकल्प तलाश रहे हैं, तो इलेक्ट्रिक साइकिल एक दिलचस्प विकल्प हो सकती है। इनमें पेट्रोल-डीजल की जरूरत नहीं होती, वहीं पेडल मोड का इस्तेमाल करने पर इसे रोजाना की फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा भी बनाया जा सकता है।

अगर आप इलेक्ट्रिक साइकिल का बढ़िया विकल्प तलाश रहे हैं, तो दिवाली का फेस्टिव सीजन आपके लिए एक बढ़िया समय हो सकता है क्योंकि अब स्मार्टफोन की कीमत के आसपास यानी करीब 22,000 से 38,000 के बजट में ऐसी इलेक्ट्रिक साइकिलें उपलब्ध हैं, जो कंपनी के दावे के मुताबिक एक चार्ज में 40 से 60 किलोमीटर तक चल सकती हैं।

Voltebyk Zing Electric Cycle

Voltebyk Zing Electric Cycle
Voltebyk Zing Electric Cycle

अगर बजट सबसे बड़ी प्राथमिकता है तो वोल्टेबाइक जिंग इस लिस्ट में सबसे कम कीमत वाले विकल्पों में शामिल है। इसकी ऑनलाइन लिस्टिंग करीब 21,990 की है। हालांकि इस मॉडल की रेंज के बारे में उपलब्ध लिस्टिंग में पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए अगर आपका मुख्य फोकस लंबी रेंज है तो केवल कम कीमत देखकर इसे चुनने के बजाय कंपनी की मौजूदा रेंज और बैटरी स्पेसिफिकेशन जरूर जांचें।

EMotorad X1 Electric Cycle

EMotorad X1 Electric Cycle
EMotorad X1 Electric Cycle

ईमोटरैड एक्स1 इस लिस्ट का एक मजबूत बजट और रेंज बैलेंस वाला विकल्प है। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत अलग-अलग लिस्टिंग में करीब 27,999 से 29,999 के आसपास दिखाई जा रही है और कंपनी 45 KM तक की रेंज बताती है, जिसमें 7.65Ah बैटरी पैक दिया गया है। यानी करीब 28 हजार में 45 KM तक की घोषित रेंज मिलना इसे उन लोगों के लिए आकर्षक बनाता है जिन्हें रोजाना छोटी दूरी के साथ कभी-कभार लंबा सफर भी करना है।

Hero Lectro Y3 Electric Cycle

Hero Lectro Y3 Electric Cycle
Hero Lectro Y3 Electric Cycle

अगर आप किसी स्थापित साइकिल ब्रांड की इलेक्ट्रिक साइकिल लेना चाहते हैं तो हीरो लेक्ट्रो Y3 पर नजर डाल सकते हैं। कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत 28,990 और रेंज 40 KM तक बताई गई है, जिसके साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसमें 250W BLDC मोटर और 7.8Ah बैटरी मिलती है।

हीरो लेक्ट्रो के मुताबिक ई-साइकिल को थ्रॉटल, क्रूज, पेडल और पेडलेक जैसे अलग-अलग राइडिंग मोड में इस्तेमाल किया जा सकता है। पेडलेक मोड उन लोगों के लिए खासतौर पर उपयोगी हो सकता है जो इलेक्ट्रिक असिस्ट के साथ खुद भी पेडल करना चाहते हैं।

Hero Lectro Y5 Electric Cycle

Hero Lectro Y5 Electric Cycle
Hero Lectro Y5 Electric Cycle

इस लिस्ट में लंबी रेंज वाला मॉडल है हीरो लेक्ट्रो वाई5 की कीमत कंपनी की वेबसाइट पर 33,990 है और कंपनी इसके लिए 25 kmph की टॉप स्पीड के साथ 60 KM तक की रेंज का दावा करती है। इसमें 10.4Ah बैटरी और 250W BLDC मोटर दी गई है। यानी करीब 34 हजार, जो आज के समय में कई मिड-रेंज स्मार्टफोन के बजट के आसपास है, में आपको कंपनी के दावे के मुताबिक 60 KM तक चलने वाली इलेक्ट्रिक साइकिल मिल सकती है।

इसमें पेडलिंग के साथ इलेक्ट्रिक असिस्ट का फायदा लिया जा सकता है, इसलिए इसे केवल इलेक्ट्रिक वाहन की तरह नहीं बल्कि एक्टिव कम्यूटिंग के विकल्प के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

EMotorad T-Rex Air Electric Cycle

EMotorad T-Rex Air Electric Cycle
EMotorad T-Rex Air Electric Cycle

लिस्ट में पांचवें नंबर पर ईमोटरैड टी-रेक्स एयर, जिसकी कीमत कंपनी की वेबसाइट पर करीब 37,499 और रेंज 50 KM तक बताई गई है। इसमें 10.2Ah बैटरी और 4-5 घंटे का चार्जिंग टाइम मिलता है। यह विकल्प उन लोगों के लिए बेहतर हो सकता है जो 30 हजार से थोड़ा ज्यादा खर्च करके बड़ी बैटरी और अपेक्षाकृत ज्यादा रेंज चाहते हैं।

प्रदूषण और सेहत के लिए क्यों बेहतर हो सकती है ई-साइकिल?

इलेक्ट्रिक साइकिल में पेट्रोल इंजन नहीं होता, इसलिए सड़क पर चलते समय इससे पेट्रोल-डीजल वाहन की तरह टेलपाइप एग्जॉस्ट नहीं निकलता। हालांकि बैटरी चार्ज करने वाली बिजली के उत्पादन से होने वाले उत्सर्जन को अलग रखना चाहिए।

पेट्रोल की जगह ई-साइकिल, कितना पैसा बच सकता है?

ई-साइकिल की सबसे बड़ी खासियत इसका कम ऊर्जा खर्च है। उदाहरण के लिए हीरो लेक्ट्रो अपनी ई-साइकिल की रनिंग कॉस्ट करीब 7 पैसे प्रति किलोमीटर बताता है। कंपनी के अनुसार फुल चार्ज में बिजली की खपत करीब 0.25 यूनिट हो सकती है, हालांकि वास्तविक लागत मॉडल और स्थानीय बिजली दर के हिसाब से बदल सकती है।

अगर कोई व्यक्ति रोजाना 15 KM का आना-जाना करता है, तो महीने में करीब 450 KM की दूरी बनती है। ऐसे में पेट्रोल बाइक की तुलना में ई-साइकिल का ऊर्जा खर्च काफी कम हो सकता है। हालांकि, वास्तविक बचत बिजली की दर, बाइक के माइलेज और साइकिल के वास्तविक उपयोग पर निर्भर करेगी।

इलेक्ट्रिक साइकिल खरीदने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान

वास्तविक रेंज: कंपनी की अधिकतम रेंज आदर्श परिस्थितियों में होती है, जो वजन, स्पीड, सड़क, हवा और असिस्ट लेवल से रेंज प्रभावित होती है। इसलिए साइकिल की रियल वर्ल्ड रेंज को जरूर चेक करें।

बैटरी रिमूवेबल है या नहीं: घर के अंदर बैटरी चार्ज करने वालों के लिए रिमूवेवल बैटरी काफी सुविधाजनक हो सकती है। इसलिए अपनी सुविधानुसार ही विकल्प चुनें।

सर्विस नेटवर्क देखें: कम कीमत के साथ सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता भी महत्वपूर्ण है। इसलिए कंपनी के सर्विस नेटवर्क के साथ साथ गारंटी-वारंटी की पूरी डिटेल लेने के बाद ही फैसला करें।

अपनी लंबाई के हिसाब से मॉडल चुनें: अगर आप अपनी हाईट के मुताबिक, ही इलेक्ट्रिक साइकिल लेते हैं, तो यह ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि उसमें पैडलिंग भी आराम से कर सकेंगे।

पेडल असिस्ट जरूर टेस्ट करें: अगर आपका मकसद सेहत और पैसा दोनों बचाना है तो केवल थ्रॉटल से चलाने के बजाय पेडल-असिस्ट मोड का इस्तेमाल ज्यादा उपयोगी हो सकता है। इसलिए ऐसी साइकिल चुनें जिसमे दोनों विकल्प मिलते हों।

नोट: कीमतें ऑनलाइन लिस्टिंग/कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध मौजूदा कीमतों के आधार पर हैं और ऑफर, शहर, डीलर तथा स्टॉक के अनुसार बदल सकती हैं। रेंज भी राइडर के वजन, रोड, तापमान, स्पीड और पेडल-असिस्ट लेवल के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है।