Nissan Gravite Ex-Showroom and On Road Price: निसान मोटर इंडिया ने भारत में अपनी नई 7-सीटर एमपीवी Nissan Gravite 2026 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.65 लाख रुपये रखी है, जिसे ‘Inspired by India, Made in India, Made for India’ विजन के तहत पेश किया गया है और कंपनी के मुताबिक, इसे भारतीय परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है।
ग्रेवाइट को भारत में निसान के नए प्रोडक्ट ऑफेंसिव की शुरुआत माना जा रहा है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल भारतीय ग्राहकों की बदलती महत्वाकांक्षाओं और फैमिली मोबिलिटी की जरूरतों को पूरा करेगा।
Nissan Gravite 2026: मुख्य हाईलाइट्स
शुरुआती कीमत: 5.65 लाख (एक्स-शोरूम)
7-सीटर एमपीवी कॉन्फिगरेशन
1.0L पेट्रोल इंजन
19.6 किमी/लीटर तक माइलेज
6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड
625 लीटर तक बूट स्पेस (5-सीटर मोड में)
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
डिजाइन और एक्सटीरियर
नई ग्रेवाइट निसान की ग्लोबल डिजाइन लैंग्वेज के साथ आती है। इसमें मस्कुलर बॉडी लाइन्स, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस और चौड़े व्हील आर्क दिए गए हैं, जो इसे भारतीय सड़कों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।
एक्सटीरियर फीचर्स:
ऑल-राउंड LED ट्रीटमेंट
सिग्नेचर C-शेप LED हेडलैंप और DRL
क्रिस्टल एज LED टेल लैंप
LED फॉग लैंप
पियानो ब्लैक 2D ग्रिल
फंक्शनल रूफ रेल्स
चौड़े खुलने वाले दरवाजे
इंटीरियर और सीटिंग फ्लेक्सिबिलिटी
निसान ग्रेवाइट में 2 से 7 लोगों तक के लिए सीटिंग ऑप्शन मिलता है। तीसरी पंक्ति की सीटों को हटाकर बूट स्पेस बढ़ाया जा सकता है।
बूट स्पेस:
5-सीटर: 625 लीटर
6-सीटर: 320 लीटर
7-सीटर: 84 लीटर
केबिन में प्रीमियम स्वेड और लेदरेट क्विल्टेड सीटें दी गई हैं। 3-रो वेंट्स वाला ट्रॉपिकल एसी, दूसरी पंक्ति के लिए अलग एसी कंट्रोल और बेहतर हेड-नी रूम जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
स्टोरेज फीचर्स:
निसान ग्रेवाइट में मिलने वाले स्टोरेज फीचर्स की बात करें,तो इसमें लोअर कूल्ड ग्लव बॉक्स, अपर ग्लव बॉक्स, कूल्ड सेंटर कंसोल, मल्टीपल स्मार्ट स्टोरेज कम्पार्टमेंट, टेक्नोलॉजी और कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को जोड़ा गया है।
नई ग्रेवाइट में मॉडर्न कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।
20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले
17.78 सेमी फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
वायरलेस चार्जर
ऑटो LED हेडलैंप (फॉलो मी होम)
वॉक अवे लॉक और अप्रोच अनलॉक
फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
सेफ्टी फीचर्स क्या हैं ?
ग्रेवाइट में सेफ्टी के लिए वेरिएंट में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं:
6 एयरबैग
इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम (TCS)
हिल स्टार्ट असिस्ट (HSA)
ब्रेक असिस्ट सिस्टम (BAS)
ABS के साथ EBD
सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर
इंजन और माइलेज
निसान ग्रेवाइट में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं।
पावर: 72 PS @ 6250 RPM
टॉर्क: 96 Nm @ 3500 RPM
ट्रांसमिशन: 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड EZ-Shift (AMT)
माइलेज:
19.6 किमी/लीटर (AMT)
19.3 किमी/लीटर (MT)
यह इंजन शहर और हाईवे दोनों कंडीशन में स्मूद और किफायती ड्राइविंग अनुभव देने के लिए ट्यून किया गया है।
Nissan Gravite 2026 की कीमत (Ex-Showroom)
| वेरिएंट | कीमत (रुपये में) |
| VISIA | 5,65,000 |
| ACENTA | 6,59,000 |
| N-CONNECTA | 7,20,000 |
| TEKNA | 7,91,000 |
| N-CONNECTA AMT | 7,80,000 |
| TEKNA AMT | 8,49,000 |
लिमिटेड लॉन्च एडिशन फीचर्स
निसान ग्रेवाइट के साथ ही कंपनी ने इसका लिमिटेड एडिशन भी पेश किया गया है, जिसमें JBL प्रीमियम स्पीकर्स, डुअल डैश कैम, एयर प्यूरीफायर, एम्बिएंट मूड लाइट, नेक और लम्बर कुशन, C-शेप एयरो एक्सेंट, क्रोम बेल्टलाइन और गियर बेजल जैसे फीचर्स को दिया गया है।
Jansatta Auto Expert Conclusion
एक बजट फ्रेंडली 5.65 लाख की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई Nissan Gravite भारतीय परिवारों के लिए एक किफायती, सुरक्षित और फीचर-लोडेड 7-सीटर एमपीवी के रूप में उभरती है। बेहतर माइलेज, 6 एयरबैग्स, बड़ा बूट स्पेस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ यह एंट्री-लेवल 7-सीटर सेगमेंट में गेम चेंजर साबित हो सकती है।
