इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में टीवीएस मोटर कंपनी ने अपनी मौजूदा इलेक्ट्रिक स्कूटर रेंज को एक बड़ा अपडेट दिया है। कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर टीवीएस आईक्यूब एस को फिर से लॉन्च किया है। कुछ समय पहले इसे वेबसाइट से हटा लिया गया था, जिसके बाद इसके बंद होने की चर्चा जोरों पर भी लेकिन अब यह बड़े बैटरी पैक के साथ मार्केट में वापसी कर चुका है।

बैटरी और रेंज: अब मिलेगा 175Km तक सफर

नया iQube S अब 4.7 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जो पुराने 3.5 kWh वर्जन को रिप्लेस करता है। कंपनी का दावा है कि ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 175 किलोमीटर (IDC) रेंज देता है, जो पहले की तुलना में काफी बेहतर ड्राइविंग रेंज है। यह अपडेट खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए फायदेमंद है जो लंबी दूरी तय करते हैं।

परफॉर्मेंस और स्पीड

स्कूटर के मैकेनिकल स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जो इस प्रकार हैं।

मोटर पावर: 4.4 kW (पीक आउटपुट)

टॉप स्पीड: 82 km/h

0-40 km/h: 4.3 सेकंड

वजन और डिजाइन

बड़ी बैटरी के कारण स्कूटर का वजन थोड़ा बढ़ गया है, नया वजन इस प्रकार है।

नया वजन: 128.8 किलोग्राम

बेस मॉडल (3.5 kWh) से भारी, लेकिन ST वर्जन से हल्का

चार्जिंग टाइम- कंपनी के अनुसार, 0 से 80% चार्ज होने में लगभग 4 घंटे लगेंगे। यह टाइमिंग इसे छोटे बैटरी वाले वेरिएंट्स (3.1 kWh और 3.5 kWh) से तेज चार्जिंग वाला बनाता है।

नए कलर ऑप्शन

TVS ने इस बार बैटरी को अपडेट करने के साथ ही दो नए आकर्षक रंग जोड़े हैं, जिसमें पहला मैग्निफिसेंस पर्पल बेज और दूसरा हार्लेक्विन ब्लू बेज कलर है। इसके अलावा टाइटेनियम ग्रे मैट पहले से उपलब्ध है।

कीमत और वेरिएंट

नए आईक्यूब एस की कीमत 1.37 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली, सब्सिडी सहित) है।