रेनॉल्ट इंडिया ने लंबे इंतजार को खत्म करते हुए आधिकारिक तौर पर नई रेनॉल्ट डस्टर 2026 को भारत में लॉन्च करने की घोषणा कर दी है। कंपनी द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, नई 2026 Duster को भारत में 17 मार्च 2026 के दिन लॉन्च किया जाएगा। 26 जनवरी 2026 से इसकी प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और उम्मीद है कि लॉन्च के तुरंत बाद नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट्स की डिलीवरी भी शुरू कर दी जाएगी।

मिड-साइज SUV सेगमेंट में दमदार वापसी

नई Duster, रेनॉल्ट के लिए सिर्फ एक मॉडल नहीं बल्कि ब्रांड की पहचान रही है और इस फर्स्ट जनरेशन डस्टर ने भारतीय बाजार में जबरदस्त सफलता हासिल की थी और कंपनी को मजबूत पहचान दिलाई थी। एक लंबे गैप के बाद अब 2026 मॉडल के साथ कंपनी एक बार फिर उसी सेगमेंट में मजबूती से वापसी कर रही है, जहां इस एसयूवी को पहले के मुकाबले कई पॉपुलर नामों के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।

लॉन्च से पहले डीलरशिप पर खास डिस्प्ले रणनीति

लॉन्च से पहले रेनॉल्ट ने एक खास रोटेशनल डिस्प्ले स्ट्रेटेजी अपनाई है, जिसमे हर डीलरशिप को 2–3 दिन के लिए SUV दी जा रही है और इसके बाद वही यूनिट दूसरे शहर/डीलरशिप भेजी जा रही है। कंपनी का यह प्रयोग ग्राहकों में उत्सुकता बढ़ाने में मदद कर सकता है।

2026 Duster: डिजाइन और फीचर्स

नई रेनॉल्ट डस्टर अपने रग्ड और मस्कुलर लुक को बरकरार रखते हुए मॉडर्न डिजाइन के साथ आई है, जिसके हाइलाइट्स इस प्रकार हैं।

एक्सटीरियर हाइलाइट्स

इसके एक्सटीरियर की बात करें,तो इसमें 212 एमएम ग्राउंड क्लीयरेंस, क्लैमशेल बोनट और मजबूत कैरेक्टर लाइन्स, ग्रिल पर बड़ा DUSTER लेटरिंग, आइब्रो-स्टाइल LED DRLs,
रिफ्लेक्टर हेडलैम्प्स, बड़ा लोअर ग्रिल और सिल्वर स्किड प्लेट, 18-इंच अलॉय व्हील्स (225 सेक्शन टायर्स), पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड LED टेललैम्प्स, 700 लीटर का बड़ा बूट स्पेस और इलेक्ट्रिक टेलगेट जैसे बड़े अपडेट दिए गए हैं, जो नई डस्टर को डिजाइन के मामले में एक दमदार एसयूवी वाली लुक एंड फील देते हैं।

डिलीवरी कब से शुरू होगी?

कंपनी की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, कीमतों का खुलासा 17 मार्च 2026 को होगा और नॉन-हाइब्रिड वेरिएंट की डिलीवरी लॉन्च के तुरंत बाद शुरू कर दी जाएगा। मगर हाइब्रिड वेरिएंट के लॉन्च की टाइमलाइन बाद में जारी की जाएगी।