2026 Renault Duster Launch Price, variants, Specs: भारतीय बाजार में SUV सेगमेंट की लोकप्रियता के बीच रेनॉल्ट डस्टर 2026 (Renault Duster 2026)ने जोरदार वापसी की है। कंपनी ने तीसरी पीढ़ी की डस्टर को 10.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। 2022 में बंद होने के बाद यह SUV नए अवतार में भारतीय बाजार में उतरी है।

2026 Renault Duster: कीमत और वेरिएंट

नई डस्टर की कीमत 10.29 लाख रुपये से शुरू होकर 18.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। इसे पांच वेरिएंट—Authentic, Evolution, Techno, Techno+ और Iconic में पेश किया गया है। कंपनी की तरफ से ‘R Pass’ प्री-बुकिंग ऑफर के तहत ग्राहकों को 20,000 से 40,000 रुपये तक का फायदा और प्राथमिकता डिलीवरी मिलेगी।

2026 Renault Duster: इंजन और पावरट्रेन

नई डस्टर में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन दिए गए हैं:

1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल: 100hp पावर, 6-स्पीड मैनुअल

1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल: 163hp पावर, मैनुअल और DCT गियरबॉक्स

इसके अलावा, कंपनी दिवाली 2026 तक 1.8-लीटर स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन भी लॉन्च करेगी, जिसकी कुल पावर करीब 160hp होगी।

2026 Renault Duster: डिजाइन और एक्सटीरियर

नई डस्टर का डिजाइन पहले से ज्यादा बोल्ड और रग्ड है। इसमें LED हेडलाइट्स, DRLs, बड़ा ‘Duster’ बैज, 18-इंच अलॉय व्हील्स और 212mm ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है। पीछे की तरफ LED टेललैंप्स और लाइट बार इसे मॉडर्न लुक देते हैं।

2026 Renault Duster: इंटीरियर और फीचर्स

SUV के केबिन में प्रीमियम टच दिया गया है, जिसमें 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्प्ल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड और पावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स को दिया गया है।

रेनॉल्ट डस्टर सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इस एसयूवी में 6 एयरबैग्स (स्टैंडर्ड), 360-डिग्री कैमरा, TPMS, फ्रंट-रियर पार्किंग सेंसर, लेवल 2 ADAS जैसे फीचर्स को दिया गया है और साथ ही कंपनी इस SUV के लिए 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग का लक्ष्य रख रही है।

2026 Renault Duster: डिलीवरी और हाइब्रिड लॉन्च

टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट्स की डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी, जबकि स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वर्जन दिवाली 2026 तक आएगा।

2026 Renault Duster: मुकाबला

मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में नई डस्टर का मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा, टोयोटा हायराइडर, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगुन, और स्कोडा कुशाक जैसे एसयूवी के साथ होगा।