भारतीय बाजार में एमजी मोटर ने जून 2026 के लिए अपने कई लोकप्रिय मॉडलों पर आकर्षक डिस्काउंट और बेनिफिट्स की घोषणा की है। इस महीने कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी एमजी ग्लॉस्टर पर सबसे ज्यादा 4 लाख तक का फायदा मिल रहा है, जबकि इलेक्ट्रिक एसयूवी एमजी जेडएस ईवी पर 2.55 लाख तक के लाभ दिए जा रहे हैं। इसके अलावा एस्टर, कॉमेट ईवी, हेक्टर और विंडसर ईवी पर भी विभिन्न ऑफर्स उपलब्ध हैं।
नोट: ऑफर्स और बेनिफिट्स शहर, डीलरशिप और स्टॉक उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। खरीदारी से पहले नजदीकी MG डीलरशिप से जानकारी जरूर प्राप्त करें।
MG Gloster पर जून 2026 में 4 लाख तक का डिस्काउंट
एमजी ग्लॉस्टर इस महीने कंपनी की सबसे ज्यादा छूट पाने वाली एसयूवी बनी हुई है। इस एसयूवी को खरीदने वाले ग्राहकों को कुल 4 लाख तक का फायदा मिल सकता है, जिसमें 3.5 लाख का कैश डिस्काउंट और 50,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
ग्लॉस्टर में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो सिंगल-टर्बो और ट्विन-टर्बो विकल्पों में उपलब्ध है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर, जीप मेरिडियन और स्कोडा कोडियाक से होता है।
एमजी जेडएस ईवी 2.55 लाख तक का फायदा
एमजी जेडएस ईवी खरीदने वाले ग्राहकों को जून 2026 में 2.55 लाख तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 2.15 लाख का कैश डिस्काउंट, 20,000 का लॉयल्टी बोनस और 20,000 का कॉर्पोरेट बोनस शामिल है।
यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 50.3kWh बैटरी पैक के साथ आती है और कंपनी के अनुसार 461 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करती है। कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर फ्री पब्लिक चार्जिंग बेनिफिट भी उपलब्ध है।
एमजी एस्टर पर 85,000 तक का लाभ
एमजी एस्टर पर कुल 85,000 तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस डिस्काउंट में 25,000 कैश डिस्काउंट, 20,000 एक्सचेंज बोनस, 20,000 लॉयल्टी बोनस और 20,000 कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। एमजी एस्टर का भारतीय बाजार में सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, होंडा एलिवेट, फॉक्सवैगन टाइगुन और स्कोडा कुशाक के साथ होता है।
एमजी कॉमेट ईवी पर 60,000 तक की छूट
MG की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार कॉमेट ईवी पर देश के अधिकांश हिस्सों में 60,000 तक के फायदे मिल रहे हैं। इनमें 10,000 कैश डिस्काउंट, 20,000 एक्सचेंज बोनस, 20,000 लॉयल्टी बोनस और 10,000 कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में कैश डिस्काउंट 30,000 तक होने से कुल लाभ 80,000 तक पहुंच जाता है।
एमजी हेक्टर पर 50,000 तक का ऑफर
MG Hector खरीदने वाले ग्राहकों को कुल ₹50,000 तक के बेनिफिट्स मिल सकते हैं। इस छूट में 10,000 एक्सचेंज बोनस, 20,000 लॉयल्टी बोनस और 20,000 कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। हेक्टर एसयूवी का भारतीय बाजार में टाटा हैरियर, टाटा सफारी, हुंडई अल्काजार, महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ और जीप कंपास से मुकाबला होता है।
एमजी विंडसर ईवी पर 50,000 तक का फायदा
MG Windsor EV पर जून 2026 में 50,000 तक के लाभ दिए जा रहे हैं, जिसमें 20,000 एक्सचेंज बोनस, 20,000 लॉयल्टी बोनस और 10,000 कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। यह EV 38kWh और 52.9kWh बैटरी पैक विकल्पों में उपलब्ध है। कंपनी चुनिंदा शर्तों के साथ फ्री पब्लिक चार्जिंग सुविधा भी प्रदान कर रही है।
