मारुति सुजुकी ने जुलाई 2026 में अपनी प्रीमियम नेक्सा रेंज की कारों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है, जिसमें कंपनी इस महीने इनविक्टो, ग्रैंड विटारा, जिम्नी, एक्सएल6, बलेनो और फ्रोंक्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बेनिफिट, कॉर्पोरेट ऑफर और लॉयल्टी बोनस दे रही है। इस ऑफर में सबसे बड़ा फायदा मारुति इनविक्टो पर है जिसमें ग्राहकों को 2.10 लाख रुपये तक का बेनिफिट मिल सकता है।

इस डिस्काउंट ऑफर में कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि, एक्सचेंज और स्क्रैपेज बेनिफिट एक साथ नहीं लिए जा सकते। इसके अलावा लॉयल्टी बोनस केवल मौजूदा मारुति ग्राहकों के लिए उपलब्ध है और इसे केवल एक्सचेंज बोनस के साथ जोड़ा जा सकता है। इस ऑफर के तहत कार खरीदने से पहले यह जान लें कि ऑफर्स शहर और डीलर के स्टॉक के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

Maruti Invicto Discount July 2026

मारुति सुजुकी जुलाई महीने में इनविक्टो के सभी वेरिएंट पर कुल 2.10 लाख रुपये तक का बेनिफिट दे रही है, जिसमें 50,000 तक कैश डिस्काउंट, 1 लाख तक एक्सचेंज बोनस, 50,000 लॉयल्टी बोनस और 10,000 तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है।

Grand Vitara Discount July 2026

मारुति ग्रैंड विटारा के लिए डिस्काउंट इसके अलग अलग वेरिएंट पर अलग-अलग दिया गया है, जो इस प्रकार है।

सिग्म पेट्रोल एमटी: 95,000 तक

डेल्टा पेट्रोल: 85,000 तक

जेटा और अल्फा पेट्रोल: 25,000 कैश डिस्काउंट + 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी

Strong Hybrid:

जीरो रोड टैक्स बेनिफिट

5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी

50,000 तक एक्सचेंज बोनस

30,000 अपग्रेड लॉयल्टी बोनस

10,000 कॉर्पोरेट बेनिफिट

Delta CNG और Zeta CNG: 90,000 तक

Maruti Jimny Discount July 2026

मारुति जिम्नी के सभी वेरिएंट्स पर इस महीने 45,000 का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस एसयूवी की कीमत 12.39 लाख से 14.52 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti XL6 Discount July 2026

मारुति एक्सएल6 के पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट्स पर 45,000 तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिसमें 20,000 तक कैश डिस्काउंट और 25,000 तक स्क्रैपेज बोनस शामिल है। इसकी कीमत 11.57 लाख से 14.52 लाख तक जाती है।

Maruti Baleno Jimny Discount July 2026

मारुति बलेनो के पेट्रोल मैनुअल और एएमटी वेरिएंट्स पर 40,000 तक का लाभ दिया जा रहा है, जिसमें पेट्रोल MT/AMT पर 40,000 तक और सीएजी पर 35,000 तक का डिस्काउंट शामिल है।

Maruti Fronx Discount July 2026

मारुति फ्रोंक्स के टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स पर कुल 25,000 तक का फायदा मिल रहा है, जिसमें 10,000 कैश डिस्काउंट और 15,000 स्क्रैपेज बोनस शामिल है। दूसरी तरफ इसके एनए पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है लेकिन 15 हजार तक का स्क्रैपेज बोनस दियाजा रहा है।