मारुति सुजुकी ने मई 2026 के लिए अपनी नेक्सा लाइन-अप पर शानदार डिस्काउंट और बेनिफिट्स की घोषणा की है। इन ऑफर्स में कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस, फीचर्स बेनिफिट और डिस्काउंट शामिल हैं। इस महीने सबसे ज्यादा फायदा मारुति इनविक्टो पर मिल रहा है, जबकि मारुति ग्रैंड विटारा, मारुति बलेनो, मारुति फ्रोंक्स और मारुति जिम्नी पर भी शानदार ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

Disclaimer: मारुति सुजुकी की कारों पर मिलने वाले ये डिस्काउंट शहर और डीलरशिप के अनुसार अलग हो सकते हैं या बदल सकते हैं, इसलिए किसी भी कार को खरीदने से पहले अपने नजदीकी डीलर से कन्फर्म करें।

Invicto पर सबसे बड़ा ऑफर- 2.15 लाख तक

मारुति इनविक्टो के सभी वेरिएंट्स पर कुल 2.15 लाख तक का बेनिफिट मिल रहा है, जिसमें 50,000 तक कंज्यूमर ऑफर, 1 लाख तक एक्सचेंज बोनस, 1.15 लाख तक स्क्रैपेज बेनिफिट और 15,000 कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Grand Vitara पर 1.08 लाख तक की छूट

मारुति ग्रैंड विटारा के सिग्मा मैनुअल वेरिएंट पर 1.08 लाख तक का लाभ मिल रहा है। इसके अलावा स्ट्रांग हाइब्रिड वेरिएंट पर 90,000 तक प्ल्स जीरो रोड टैक्स 1.85 लाख तक मिलेगा। अन्य पेट्रोल वेरिएंट 85,000 तक और CNG वेरिएंट पर 70,000 तक का डिस्काउंट है।

Ignis पर 50,000 तक का फायदा

मारुति सुजुकी इग्निस पर 50,000 तक का डिस्काउंट मिल रहा है लेकिन यह डिस्काउंट सिर्फ बचे हुए स्टॉक पर ही मिलेगा क्योंकि कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया है।

Jimny पर 45,000 कैश डिस्काउंट

मारुति जिम्नी पर सभी वेरिएंट्स में 45,000 तक का डायरेक्ट कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है।

XL6 पर 45,000 तक की छूट

मारुति एक्सएल 6 पर कंपनी 45 हजार तक का डिस्काउंट दे रही है, जिसमें 20,000 कैश डिस्काउंट और 45,000 तक एक्सचेंज/स्क्रैपेज बोनस शामिल है।

Baleno पर 40,000 तक का ऑफर

मारुति बलेनो के पेट्रोल वेरिएंट पर 40,000 तक और CNG वेरिएंट पर 35,000 तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Ciaz पर 40,000 तक का डिस्काउंट

मारुति सियाज का प्रोडक्शन कंपनी ने बंद कर दिया है और इसके बचे हुए स्टॉक पर कंपनी 40 हजार तक के बेनिफिट ऑफर कर रही है।

Fronx पर 25,000 तक की छूट

मारुति फ्रोंक्स के टर्बो वेरिएंट पर 2,000 तक और अन्य वेरिएंट पर 15 हजार तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।