फरवरी 2026 भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए काफी व्यस्त रहा और अब मार्च में भी बड़े लॉन्च की कतार लगी है। इस महीने लग्जरी एमपीवी से लेकर मिडसाइज एसयूवी और इलेक्ट्रिक एसयूवी तक कई महत्वपूर्ण मॉडल भारतीय बाजार में दस्तक देंगे। तो देर न करते हुए, आइए जानते हैं मार्च 2026 में लॉन्च होने वाली कारों की पूरी डिटेल।

Mercedes-Benz V-Class (2 मार्च)

लग्जरी एमपीवी सेगमेंट में बढ़ती मांग को देखते हुए मर्सिडीज बेंज नेअपनी वी क्लास को भारत में दोबारा 2 मार्च को लॉन्च कर दिया है, जिसे 2022 में बंद कर दिया गया था और अब फेसलिफ्ट अवतार में भारतीय मार्केट में वापस आया है।

Renault Duster (17 मार्च)

रेनॉल्ट इंडिया अपनी पॉपुलर डस्टर को भारतीय बाजार में कई बड़े और नए अपडेट के साथ 17 मार्च को भारतमें नई जेनरेशन डस्टर लॉन्च करेगी। 2022 में बंद होने के बाद यह एसयूवी नए डिजाइन और पावरट्रेन के साथ वापसी कर रही है, जिसकी डिलीवरी अप्रैल से शुरू होगी।

इंजन ऑप्शन:

1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल (100hp)

1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल (163hp)

6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स

हाइब्रिड वर्जन (दीवाली 2026 तक संभावित):

1.8 लीटर हाइब्रिड सिस्टम

160hp का कंबाइंड आउटपुट

रेनॉल्ट डस्टर का सीधा मुकाबला, हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रांड विटारा, टाटा सिएरा के साथ होगा।

Audi SQ8 (17 मार्च)

रेनॉल्ट के अलावा ऑडी भी 17 मार्च को ही अपनी फ्लैगशिप एसयूवी क्यू8 के स्पोर्टी वर्जन एसक्यू8 को लॉन्च करेगी। यह स्टैंडर्ड Audi Q8 और टॉप-स्पेक Audi RS Q8 के बीच पोजिशन होगी।

इंजन और परफॉर्मेंस:

एसक्यू8 में 4.0 लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन मिलेगा, जो 507hp की पावर और 770Nm टॉर्क जनरेट करेगा। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। कंपनी के अनुसार यह एसयूवी 0-100 किमी/घंटा की स्पीड महज सिर्फ 4.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

एसक्यू8 का मुकाबला, प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में मर्सिडीज-बेंज जीएलई 53 एएमजी कूप और पोर्श कैयेन जीटीएस के साथ होगा।

Skoda Kushaq फेसलिफ्ट (लॉन्च डेट घोषित नहीं)

स्कोडा ने कुशाक फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के चाकन प्लांट में शुरू कर दिया है, जिसमें नया एक्सटीरियर डिजाइन, पैनोरमिक सनरूफ, रियर सीट मसाज फंक्शन, 1.0L इंजन के साथ नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक, 1.5L इंजन के साथ 7-स्पीड DSG और रियर डिस्क ब्रेक्स जैसे बड़े बदलाव नजर आएंगे।

स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट का सीधा मुकाबला, वोक्सवैगन टाइगुन, होंडा एलिवेट और हुंडई क्रेटा के साथ होगा।

Toyota Urban Cruiser Ebella (कीमत की घोषणा संभावित)

टोयोटा की अर्बन क्रूजर इबेला ब्रांड की पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी, जिसकी बैटरी और रेंज इस प्रकार हैं।

बैटरी और रेंज:

49kWh बैटरी – 144hp, 440km (ARAI)

61kWh बैटरी – 174hp, 543km (ARAI)

खास ऑफर के तहत कंपनी इस बैटरी पैक पर 8 साल की बैटरी वारंटी के अलावा इसे Battery-as-a-Service (BaaS) और 60% बायबैक गारंटी और 500+ EV सर्विस टचप्वाइंट जैसे ऑफर के साथ पेश कर रही है।

टोयोटा अर्बन क्रूजर इबेला का मुकाबला, हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक, महिंद्रा बीई6 और विफास्ट वीएफ6 के साथ होगा।

Jansatta Auto Expert Conclusion

मार्च 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए बेहद अहम रहने वाला है, जिसमें लग्जरी MPV से लेकर परफॉर्मेंस SUV और किफायती इलेक्ट्रिक SUV तक हर सेगमेंट में नए मॉडल लॉन्च हो रहे हैं। अगर आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो मार्च का महीना आपके लिए कई विकल्प लेकर आ रहा है।