किआ इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी दूसरी मेड-इन-इंडिया मास-मार्केट इलेक्ट्रिक एसयूवी किआ सिरोस ईवी लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी है। वहीं, 51.4 kWh एक्सटेंडेड रेंज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये है।

नई सिरोस ईवी की बिक्री 30 जुलाई 2026 से देशभर के किआ डीलरशिप पर शुरू होगी। कंपनी का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV अपनी लंबी ड्राइविंग रेंज, दमदार परफॉर्मेंस और आकर्षक ओनरशिप बेनिफिट्स के जरिए भारतीय ग्राहकों के लिए ईवी अपनाना आसान बनाएगी।

Kia Syros EV Price: सभी वेरिएंट की कीमत

526KM तक की रेंज

किआ सिरोस ईवी दो बैटरी विकल्पों में उपलब्ध होगी।

51.4 kWh बैटरी: ARAI प्रमाणित 526 किलोमीटर (MIDC Full) की रेंज

42 kWh बैटरी: 443 किलोमीटर (MIDC Full) की रेंज

कंपनी का दावा है कि 51.4 kWh मॉडल अपने सेगमेंट में 500 किलोमीटर से अधिक रेंज देने वाली पहली SUV है।

39 मिनट में 10% से 80% चार्ज

सिरोस ईवी में 100kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी 10% से 80% तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें दिए गए फीचर्स में बैटरी कंडीशनिंग, 10.8kW AC ऑनबोर्ड चार्जर, इंटीग्रेटेड रूट प्लानर और स्मार्ट चार्जिंग कंट्रोल्स शामिल हैं।

सिरोस ईवी की परफॉर्मेंस

नई किआ सिरोस ईवी में 171PS की अधिकतम पावर मिलती है। इसका 51.4 kWh वेरिएंट 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ लेता है। एसयूवी में IP67 रेटेड निकेल मैंगनीज कोबाल्ट (NMC) बैटरी और लिक्विड कूलिंग थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है।

लाइफटाइम बैटरी वारंटी और बायबैक

किआ ने सिरोस ईवी के साथ कई आकर्षक ओनरशिप बेनिफिट्स भी दिए हैं, जिसमें लाइफटाइम हाई वोल्टेज बैटरी वारंटी, पहले मालिक के लिए 15 वर्ष की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी, दूसरे मालिक के लिए 8 वर्ष या 1.60 लाख किलोमीटर तक की वारंटी शामिल है।

एश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम

लॉन्च के शुरुआती 60 दिनों के भीतर खरीदने वाले ग्राहकों को 3 साल बाद 80% तक एश्योर्ड रीसेल वेल्यू ग्राहक 3 या 4 साल की अवधि चुन सकते हैं।

Battery-as-a-Service (BaaS)

किआ ने बैटरी एज ए सर्विस (BaaS) मॉडल भी पेश किया है। इसके तहत एसयूवी की शुरुआती कीमत 7.99 लाख से शुरू होगी। बैटरी के लिए 3.3 प्रति किलोमीटर के हिसाब से अलग ईएमआई देनी होगी, इससे शुरुआती खरीद लागत कम हो जाएगी।

डिजाइन

नई सिरोस ईवी को किआ ने ग्लोबल ईवी डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। मुख्य एक्सटीरियर फीचर्स में आइस क्यूब MFR LED हेडलैम्प्स, स्टार मैप LED DRLs, डिजिटल टाइगर फेस, LED टेल लैम्प्स, ऑटो फ्लश डोर हैंडल्स, 17-इंच क्रिस्टल कट एयरो अलॉय व्हील्स, ग्लॉस ब्लैक स्किड प्लेट्स और रूफ रेल्स शामिल हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

सिरोस ईवी में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें 30-इंच ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले, 12.3-इंच डिजिटल प्लास्टरबोर्ड, 12.3-इंच टचस्क्रीन, 5-इंच क्लाईमेट कंट्रोलर स्केल, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस एप्पल कारप्ले, हरमन कार्डन 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, डुअल पेन पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड आगे और पीछे की सीटें, 64-एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम, स्मार्ट डैशकैम, 100W यूएसबी टाइप-सी चार्जर और 16 लीटर फ्रंक शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स

किआ सिरोस ईवी में लेवल 2 एडस दिया गया है, जिसमें 16 ऑटोनॉमस सेफ्टी फंक्शन शामिल हैं। अन्य प्रमुख सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, ब्रेक असिस्ट, टीपीएमएस, आईएसओ फिक्स माउंट्स, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, फ्रंट, रियर और साइड पार्किंग सेंसर्स, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक शामिल हैं।

कलर ऑप्शन

Kia Syros EV कुल 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी, जिसमें ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, फ्रॉस्ट ब्लू, ग्रेविटी ग्रे, प्यूटर ऑलिव, मैग्मा रेड, आइवरी सिल्वर मैट, आइवरी सिल्वर ग्लॉस, ऑरोरा ब्लैक पर्ल और एक्सक्लूसिव मैट ग्रेफाइट (X-लाइन एक्सक्लूसिव) शामिल हैं।